Cocktail 2 Updates: Shahid Kapoor और Kriti Sanon ने शुरू की ‘Cocktail 2’ की शूटिंग, फिल्म के सेट से निर्देशक ने शेयर किया BTS

Summary :

Cocktail 2 Updates: होमी अदजानिया की फिल्म “कॉकटेल 2” की आधिकारिक घोषणा के बाद से ही सभी उत्साहित हैं। शाहिद कपूर, Kriti Sanon और रश्मिका मंदाना अभिनीत इस फिल्म की शूटिंग हाल ही में शुरू हुई है। इटली से शाहिद और कृति की कॉकटेल 2 की शूटिंग की तस्वीरें तुरंत वायरल हो गईं। फिल्म से जुड़ी ताज़ा खबर यह है कि फिल्म का एक भव्य गाना सिसिली के समुद्र तटों पर फिल्माया जाएगा। यह गाना शाहिद और कृति पर फिल्माया जाएगा। Cocktail 2 Updates कॉकटेल के सेट से आया Bts हाल ही में होमी अदजानिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म…

Cocktail 2 Updates: होमी अदजानिया की फिल्म “कॉकटेल 2” की आधिकारिक घोषणा के बाद से ही सभी उत्साहित हैं। शाहिद कपूर, Kriti Sanon और रश्मिका मंदाना अभिनीत इस फिल्म की शूटिंग हाल ही में शुरू हुई है। इटली से शाहिद और कृति की कॉकटेल 2 की शूटिंग की तस्वीरें तुरंत वायरल हो गईं। फिल्म से जुड़ी ताज़ा खबर यह है कि फिल्म का एक भव्य गाना सिसिली के समुद्र तटों पर फिल्माया जाएगा। यह गाना शाहिद और कृति पर फिल्माया जाएगा।

Cocktail 2 Updates

कॉकटेल के सेट से आया Bts

Cocktail 2 Updates
Cocktail 2 Updates

हाल ही में होमी अदजानिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर फिल्म के बिहाइंड द सीन तस्वीरें शेयर कीं। एक तस्वीर में कृति सेनन को ब्लैक आउटफिट में देखा गया, जहां उनका लुक काफी बोल्ड और कॉन्फिडेंट नजर आया। दूसरी ओर रश्मिका मंदाना जिम लुक में कैमरे में कैद हुईं। कृति और रश्मिका की तस्वीरों को शेयर करते हुए डायरेक्टर ने लिखा- ‘शूट लाइफ। कॉकटेल 2′!

रिपोर्ट के मुताबिक शाहिद कपूर और कृति सेनॉन पर यह गाना फिल्माया जाएगा। पोर्टल से जुड़े सूत्र के अनुसार यह गाना शाहिद कपूर और कृति सेनॉन को लेकर केवल एक स्टनिंग नंबर नहीं होगा यह ओरिजिनल कॉकटेल की वाइब को भी मैच करता दिखाई देगा। उम्मीद है कि मेकर्स सितंबर महीने के आखिरी हफ्ते के अंदर इस गाने की शूटिंग को पूरा कर लेंगे। एक बार इटली का शेड्यूल पूरा होने के बाद कास्ट और क्रू मुंबई वापस लौट आएंगे।

कहा जा रहा है कि ‘कॉकटेल 2’ की शूटिंग का दूसरा शेड्यूल इसी साल दिवाली के बाद शुरू कर दिया जाएगा। फिल्म में शाहिद कपूर और कृति सेनॉन की जोड़ी को बड़े परदे पर देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं। इस मूवी में रश्मिका मंदाना को भी अहम रोल में देखा जाएगा। वहीं दूसरी ओर फिल्म ‘कॉकटेल’ की बात करें तो इसमें दीपिका पादुकोण, डायना पेंटी और सैफ अली खान सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आए थे।

रश्मिका मंदाना हुई इटली में स्पॉट

कॉकटेल 2 की हीरोइन रश्मिका मंदाना की भी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जो कॉकटेल 2 के सेट की बताई जा रही हैं। फैन पेज से शेयर की गईं फोटोज के साथ कैप्शन में लिखा गया है, “आखिरकार रश्मिका मंदाना का कॉकटेल 2 फिल्म का लुक सामने आ गया है।

कब रिलीज होगी Cocktail 2?

Cocktail 2 Updates
Cocktail 2 Updates

कॉकटेल 2 में पहली बार रश्मिका मंदाना शाहिद कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रही हैं। वहीं कृति सेनन ने शाहिद के साथ पहले भी काम किया है और उनकी केमिस्ट्री को सराहा भी गया था। यह फिल्म कब रिलीज होगी, अभी तक तारीख सामने नहीं आई है। मगर ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म शायद 2026 में आ सकती है।

Also Read: The Bads Of Bollywood OTT Release: जानें कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी Aryan Khan की सीरीज ‘The Bads Of Bollywood’

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।