Indore EV Charge Explosion: देशभर में अब पेट्रोल-डीजल कार के बदले EV कार की तरफ लोगों की पसंद बढ़ती जा रही है लेकिन एक EV कार ने इंदौर में परिवार के 8लोगों की जिंदगी छीन ली है और आग में 3 लोग झुलस गए है। घर में EV वाहन को चार्ज करना भारी पड़ गया। जहां घर के बाहर एक इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज किया जा रहा था और इस दौरान चार्जिंग पॉइंट में विस्फोट हो गया। देखते ही देखते यह आग पूरे घर में फैल गई तेज आग की लपटों ने पूरे घर को अपने कब्जे में ले लिया और घर में 7 लोगों की मौत हो गई वहीं 3 लोग झुलस गए है।
Side Effects of EV Car: EV कार लेने से पहले हो जाएं सावधान

अगर आप भी EV कार लेने की सोच रहे है या आपके पास EV कार है तो आप भी सावधान हो जाएं क्योंकि एक EV कार आपके पूरे परिवार की जिंदगी को मौत के घाट उतार सकती है साथ ही भीषण अग्निकांड में पूरा घर बर्बाद हो सकता है जानते है EV कार को चार्जिंग के दौरान किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए।
- कार को चार्जिंग पर लगाते समय पूरी रात के लिए ना छोड़ें ना ही कार के अंदर बैठे।
- EV कार को चार्ज करते समय सामान्य तार या एक्सटेंशन बोर्ड का प्रयोग ना करें।
- चार्ज पर लगाते समय ध्यान रखें की जमीन पर पानी ना फैला हो ना ही बारिश के समय चार्ज करें।
Indore EV Charge Explosion Case: भीषण आग लगने से 8 लोगों की मौत
मध्य प्रदेश के इंदौर में EV चार्जिंग के दौरान चिंगारी लग गई और यह आग की भीषण लपटों में बदल गई। जिसके बाद घर में रखे गैस सिलेंडर में भी विस्फोट हो गया और तीन मंजिला आवासीय इमारत में भीषण आग लगने से 8 लोगों की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल टीम को तुरंत मौके पर भेजा। शुरुआत में स्थिति भयावह थी, लेकिन टीम ने आग पर काबू पा लिया।
ALSO READ: इंदौर में EV चार्जिंग के दौरान भीषण अग्निकांड, 7 लोग जिंदा जले, 3 झुलसे, कई सिलेंडरों में विस्फोट


Download Android App
Download iOS App




