तिब्बत के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है। अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी। नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित 83 वर्षीय नेता धर्मशाला से यहां जांच के लिए साकेत के मैक्स अस्पताल में मंगलवार को आए थे।
सूत्र ने बताया, ”सीने में संक्रमण से जुड़ी परेशानी के साथ वह मैक्स अस्पताल आए। दलाई लामा को बाद में भर्ती कर लिया गया और कुछ दिनों तक उनका इलाज चलेगा। उनकी हालत स्थिर है।” दलाई लामा पिछले कुछ दिनों से एक सम्मेलन के लिए दिल्ली में थे। वह सोमवार धर्मशाला लौट गए थे।


Download Android App
Download iOS App



