International MSME Day : उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने शनिवार को दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय MSME दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने MSME मंत्रालय के पोर्टल को लॉन्च किया। इसमें PMEGP 2.0 पोर्टल, समाधान 2.0 पोर्टल, प्रोक्योरमेंट एंड मार्केटिंग सपोर्ट (PMS) 2.0 पोर्टल, MSME ग्लोबल मार्ट 2.0 पोर्टल, टेस्टिंग सेंटर पोर्टल शामिल है।
उपराष्ट्रपति ने अपनी उद्यम जीवन यात्रा के बारे में बात करते हुए कहा कि स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने अपने पिता की आर्थिक सहायता से एक छोटा परिधान व्यवसाय शुरू किया। दृढ़ता, निरंतर सीखने की इच्छा और कड़ी मेहनत ने उन्हें सार्वजनिक जीवन में आने से पहले निटवेयर निर्यात के प्रमुख व्यवसायों में से एक स्थापित करने में सक्षम बनाया। वे शुरुआती बाधाओं से कभी हतोत्साहित न हों और अपने व्यवसाय को सीखने के लिए पूरी निष्ठा से समर्पित रहें।
“गुणवत्ता के मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता”
उन्होंने कॉयर बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल को याद किया। राधाकृष्णन ने कहा कि इस क्षेत्र की पहले बहुत कम जानकारी थी, लेकिन उद्योग के हर पहलू को समझने के लिए पूरी तरह स्वयं को समर्पित कर दिया। निर्यातकों के साथ मिलकर काम करने और महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित करने से इस क्षेत्र ने उल्लेखनीय प्रगति हासिल की। यदि आप कुछ हासिल करने का संकल्प लेते हैं, कड़ी मेहनत करते हैं और अपने क्षेत्र के बारे में हर बात सीखते हैं तो सफलता निश्चित रूप से मिलेगी।
उपराष्ट्रपति ने कहा कि गुणवत्ता के मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता। लागत में कमी कभी भी गुणवत्ता की कीमत पर नहीं होनी चाहिए। वास्तविक सफलता लागत कम करते हुए बेहतर गुणवत्ता और प्रतिस्पर्धियों से श्रेष्ठ सेवाएं प्रदान करने में है। वैश्विक स्तर पर बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच व्यवसाय को टिकाऊ बनाए रखने की कुंजी गुणवत्ता ही है।
यह भी पढ़ें : मौलाना शहाबुद्दीन ने मोहर्रम में कानून-व्यवस्था के लिए योगी सरकार को सराहा, अखिलेश पर साधा निशाना


Download Android App
Download iOS App





