Lock Upp Season 2 Promo: शो शुरू होने से पहले ही आपस में भिड़े Ram Kapoor और Shreya, उम्र को लेकर हुई बहस देख फैंस रह गए दंग

Summary :

Lock Upp Season 2 Promo: एमटीवी का सबसे धमाकेदार और कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘लॉक अप’ अपने नए सीजन ‘सच या सजा’ (Lock Upp: Sach Ya Sazaa) के साथ लौट आया है। इस बार जेल के अंदर का माहौल पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक और मसालेदार होने वाला है। मेकर्स ने शो का जो नया प्रोमो जारी किया है, उसने आते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। प्रोमो को देखकर साफ पता चल रहा है कि इस बार ‘लॉक अप 2’ की जेल में बंद कैदियों के बीच भयंकर नफरत, ड्रामा और हाई-वोल्टेज लड़ाई देखने को मिलने वाली है। शो…

Lock Upp Season 2 Promo: एमटीवी का सबसे धमाकेदार और कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘लॉक अप’ अपने नए सीजन ‘सच या सजा’ (Lock Upp: Sach Ya Sazaa) के साथ लौट आया है। इस बार जेल के अंदर का माहौल पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक और मसालेदार होने वाला है। मेकर्स ने शो का जो नया प्रोमो जारी किया है, उसने आते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

प्रोमो को देखकर साफ पता चल रहा है कि इस बार ‘लॉक अप 2’ की जेल में बंद कैदियों के बीच भयंकर नफरत, ड्रामा और हाई-वोल्टेज लड़ाई देखने को मिलने वाली है। शो शुरू होने से पहले ही कंटेस्टेंट्स के बीच की इस दुश्मनी ने दर्शकों की क्यूरोसिटी को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। तो चलिए आपको बताते हैं कि प्रोमो में  ऐसा क्या हुआ, जिसने सबको हैरान कर दिया है।

Lock Upp Season 2 Promo: श्रेया कालरा ने राम कपूर की उम्र पर उठाए सवाल, लगाया बड़ा आरोप

Lock Upp Season 2 Promo
Lock Upp Season 2 Promo ( Source : Social Media)

दरअसल, फेमस एक्टर राम कपूर और श्रेया कालरा के बीच एक ऐसी बहस देखने को मिल रही है, जिसे देखकर कोई भी दंग रह जाएगा। वीडियो में श्रेया अय्यर का गुस्सा सातवें आसमान पर नज़र आ रहा है। वह सीधे राम कपूर की तरफ इशारा करते हुए कहती हैं, “आपके पास इतना बड़ा प्लेटफॉर्म है, इतने सारे लोग आपको देख रहे हैं राम कपूर, आपको इस बात की जिम्मेदारी लेनी होगी। आप 52 साल के हो चुके हैं और अभी भी सीख ही रहे हैं? सच कहूं तो यह मेरे लिए एक बहुत बड़ा शॉक है।” श्रेया ने सबके सामने राम कपूर के बर्ताव और उनकी उम्र को लेकर हमला बोला, जिससे वहां मौजूद बाकी लोग भी हैरान रह गए।

श्रेया की ये कड़वी बातें सुनते ही हमेशा शांत रहने वाले फेमस एक्टर राम कपूर का भी पारा चढ़ गया। उन्होंने बेहद कड़क और करारे अंदाज में श्रेया की बोलती बंद कर दी। राम कपूर ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि मैं पूरी जिंदगी सीखता रहूं। मैं चाहता हूं कि मैं मरते दम तक कुछ न कुछ सीखूं और आखिरी सांस तक एक बच्चे की तरह रहूं।” इसके आगे राम कपूर ने श्रेया को करारा जवाब देते हुए कहा, “सो सॉरी मैम! आपकी सोच अपनी जगह है और मेरी सोच अपनी जगह है। मैंने बहुत पहले ही अपनी जिम्मेदारी एक्सेप्ट कर ली थी और फ्रंट पेज पर कहा था- गिल्टी एज़ चार्ज्ड (Guilty as Charged), जाकर वो आर्टिकल पढ़ लीजिए।”

Ram Kapoor Shreya Kalra Fight: फराह खान और रितेश देशमुख के सामने फूटा सितारों का गुस्सा

आपको बता दें कि इस बार ‘लॉक अप सीजन 2’ की कमान बॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर फराह खान (Farah Khan) और एक्टर रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) के हाथों में है। ये दोनों इस सीजन के नए ‘जेलर’ बने हैं। प्रोमो में साफ देखा जा सकता है कि नए जेलर्स के नियमों और पाबंदियों के बीच कंटेस्टेंट्स का सब्र का बांध टूट रहा है।

राम कपूर और श्रेया कालरा की इस लड़ाई के दौरान बैकग्राउंड में जेल का माहौल और फराह खान का सख्त अंदाज भी देखने को मिल रहे हैं। मेकर्स ने इस बार ‘सच या सजा‘ की जो थीम रखी है, उसका असर कंटेस्टेंट्स पर पहले दिन से ही दिखने लगा है। इस तीखी बहस ने यह साफ कर दिया है कि इस सीजन में दर्शकों को भरपूर एंटरटेनमेंट और अनफिल्टर्ड ड्रामा मिलने वाला है।

Lock Upp Sach Ya Sazaa : फैंस बोले- ‘यह सीजन तो आग लगा देगा!’

Lock Upp Sach Ya Sazaa Promo
Lock Upp Sach Ya Sazaa ( Source : Social Media)

जैसे ही यह प्रोमो रेडिट (Reddit) और यूट्यूब (YouTube) पर सामने आया, फैंस ने इस पर अपनी फ़ीडबैक देनी शुरू कर दीं। कुछ यूजर्स का कहना है कि राम कपूर को इस रूप में देखना काफी चौंकाने वाला है, वहीं कुछ लोग इसे शो का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट मान रहे हैं। श्रेया कालरा के फैंस भी उनके सपोर्ट में उतर आए हैं और सोशल मीडिया पर कमेंट्स आने लगे हैं। श्रेया के बेबाक अंदाज की तारीफ करते हुए , एक यूजर ने लिखा, “श्रेया अपनी बात खुलकर सामने रखती है, उसकी यही बात मुझे सबसे अच्छी लगती है।”

लोगों का मानना है कि कंगना रनौत के पिछले सीजन के मुकाबले फराह और रितेश का यह सीजन कहीं ज्यादा धमाकेदार होने वाला है। छह हफ्तों के इस छोटे लेकिन कड़े सफर में यह देखना दिलचस्प होगा कि राम कपूर और श्रेया कालरा की यह दुश्मनी आगे क्या मोड़ लेती है।

Read More: ‘Alliance’ में पहले ही दिन कुशाल टंडन और वंशज सिंह के बीच हुई तकरार, अब इस बड़े सुपरस्टार की होने जा रही..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।