Alliance Reality Show First Episode Review: ओटीटी की दुनिया में एक बार फिर से तहलका मच गया है। अमेज़न प्राइम वीडियो पर एक नया और बेहद अनोखा रियलिटी शो ‘Alliance’ शुरू हो चुका है, जिसे फेमस एक्टर कुणाल खेमू होस्ट कर रहे हैं। इस शो में 16 जाने-माने सितारे जोड़ियों में आए हैं, लेकिन गेम का ट्विस्ट यह है कि यहाँ कब कौन किसका दुश्मन बन जाए, कोई नहीं जानता। शो के शुरू होते ही घर के अंदर ज़बरदस्त ड्रामा और लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं।
Alliance Reality Show First Episode Review: पहले ही एपिसोड में चलीं ज़ुबानी तलवारें

शो के पहले ही दिन से कंटेस्टेंट्स के बीच की कोल्ड वॉर अब खुलकर सामने आ गई है। टीवी के फेमस एक्टर कुशाल टंडन और यूट्यूबर व गेमर वंशज सिंह के बीच भयंकर लड़ाई देखने को मिली है। दरअसल, वंशज ने उम्र (Age) को लेकर कुछ ऐसा कमेंट कर दिया , जो कुशाल टंडन को बिल्कुल रास नहीं आया । कुशाल ने सरेआम वंशज की क्लास लगा दी और उन्हें ‘बद्तमीज बच्चा‘ तक कह डाला। कुशाल ने साफ शब्दों में कह दिया है कि वह आगे से वंशज के मुंह नहीं लगना चाहता। इस बहस ने शो का माहौल पहले ही हफ्ते में पूरी तरह से गरमा दिया है।
Ravi Kishan Daughter Riva Kishan Alliance Show: डेज़ी शाह के चेहरे पर लौटी मुस्कान

एक तरफ जहाँ कुशाल और वंशज के बीच तलवारें खिंची हुई थीं, वहीं भोजपुरी सिनेमा और बॉलीवुड के वेटेरन एक्टर रवि किशन की एंट्री ने घर का माहौल थोड़ा हल्का कर दिया। रवि किशन अपनी बेटी रीवा किशन के साथ इस शो का हिस्सा बने हैं। उन्हें देखकर घर के बाकी सदस्य काफी खुश और एक्साइटेड नज़र आए।
वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस डेज़ी शाह भी इस शो में अपनी स्ट्रेटेजी के साथ आगे बढ़ रही हैं। डेज़ी शाह और ज़ैद दरबार की जोड़ी को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं, लेकिन इस शो का नियम ही ऐसा है कि यहाँ कोई भी रिश्ता हमेशा के लिए नहीं टिकने वाला।
Sohail Khan Wildcard Entry Alliance: क्या बदल जाएगा पूरा गेम?

दर्शकों के लिए सबसे बड़ा सरप्राइज तो अब आने वाला है। खबरों की मानें तो बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के भाई और डायरेक्टर-एक्टर सोहेल खान इस शो में पहले ‘वाइल्ड कार्ड‘ कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सोहेल खान ने पहले कई रियलिटी शो जज किए हैं, लेकिन एक कंटेस्टेंट के तौर पर वह पहली बार किसी शो में दिखेंगे।
सोहेल खान के आने से घर के समीकरण पूरी तरह बदलने वाले हैं। यह शो कुल 6 हफ्तों तक चलेगा, जिसमें हर रोज दोपहर 12:00 बजे प्राइम वीडियो पर नए और ड्रामे से भरपूर एपिसोड्स रिलीज किए जाएंगे।
Social Media Reactions: कोई बोला- ‘कुशाल सही है’, तो किसी ने किया वंशज का सपोर्ट

कुशाल टंडन और यूट्यूबर वंशज सिंह के बीच हुए इस पहले ही झगड़े ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। प्रोमो सामने आने के बाद से ही दोनों के फैंस आपस में भिड़ गए हैं और अपनी-अपनी राय रख रहे हैं।
-
कुशाल के फैंस का कहना है: “यह कोई आम शो या यूट्यूब वीडियो नहीं है। कुशाल टीवी का बहुत बड़ा नाम हैं और उन्होंने वंशज को बिल्कुल सही तरीके से उसकी औकात दिखाई है। बदतमीजी बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए।” कुछ लोग तो यहाँ तक लिख रहे हैं कि वंशज इस शो में कुशाल से पक्का पिटने वाला है।
-
वंशज के सपोर्टर्स का जवाब: दूसरी तरफ, वंशज के फैंस का मानना है कि वंशज गेम को मजेदार बना रहे हैं और उन्होंने अपनी बात खुलकर रखी। उनका कहना है कि कुशाल बेवजह अपनी सीनियरिटी का रौब झाड़ रहे हैं।
-
शो के कॉन्सेप्ट पर जनता का रिएक्शन: ज्यादातर दर्शकों का कहना है कि यह शो कंगना रनौत के ‘लॉकअप‘ और ‘बिग बॉस‘ से भी ज्यादा मजेदार लग रहा है। एक यूजर ने लिखा, “हर रोज दोपहर 12 बजे नए क्लेश (Kalesh) को देखने के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं!”


Download Android App
Download iOS App




