Baahubali 3 Update: साल 2015 और 2017 में जब बड़े पर्दे पर ‘बाहुबली‘ और ‘बाहुबली 2‘ रिलीज हुई थी, तो पूरे देश में बस एक ही नारा गूंज रहा था— माहिष्मती साम्राज्य, डायरेक्टर एसएस राजामौली की इस फिल्म ने भारतीय सिनेमा का इतिहास हमेशा के लिए बदल दिया। अब एक बार फिर सिनेमाघरों में वही पुराना जादू और वही धमाकेदार एक्शन वापस लौटने का इशारा मिल चुका है। हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई एक खास डॉक्यूमेंट्री में प्रभास और राणा दग्गुबाती ने कुछ ऐसा कह दिया है, जिसके बाद से पूरे सोशल मीडिया पर सिर्फ ‘बाहुबली 3’ की चर्चा हो रही है।
Baahubali 3 Update: राणा दग्गुबाती के बयान ने बढ़ाई धड़कनें
हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ‘बाहुबली: द टॉर्चबियरर’ नाम की एक डॉक्यूमेंट्री रिलीज हुई है। इस डॉक्यूमेंट्री में फिल्म के मुख्य कलाकार जैसे प्रभास, राणा दग्गुबाती और अनुष्का शेट्टी फिल्म की पुरानी यादों और इसके बनने की कहानी को शेयर कर रहे थे। इसी बातचीत के दौरान भल्लालदेव का किरदार निभाने वाले राणा दग्गुबाती ने एक ऐसी बात कह दी जिसने सबके कान खड़े कर दिए।
राणा ने हंसते हुए कहा, “मुझे नहीं पता कि मुझे यह बात सबके सामने बोलनी चाहिए या नहीं, क्योंकि अभी डायरेक्टर राजामौली और प्रोड्यूसर शोबू गारू यहां मौजूद नहीं हैं। लेकिन जो मेरे दिल में है, वो मैं जरूर कहूंगा। हो सकता है कि अभी दुनिया इसके लिए पूरी तरह तैयार न हो, लेकिन ‘बाहुबली’ का सफर आगे भी जारी रहेगा और यह फिर से वापस आएगी।” राणा के इस बयान के बाद से ही फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है।
Prabhas 3 Fingers Hint: प्रभास ने हंसते हुए दिखाईं तीन उंगलियां, फैंस बोले- पक्का आ रही है ‘बाहुबली 3’

जैसे ही राणा दग्गुबाती ने ‘बाहुबली‘ के आगे आने की बात कही, पास ही बैठे ‘बाहुबली‘ यानी हमारे प्यारे प्रभास मुस्कुराने लगे। सिर्फ इतना ही नहीं, प्रभास ने कैमरे की तरफ देखते हुए अपनी तीन उंगलियां दिखाईं। प्रभास की तीन उंगलियां दिखाना और हंसना फैंस के लिए किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं था।
इसके बाद डॉक्यूमेंट्री के आखिरी हिस्से में प्रभास ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा कि, “और यह विरासत इसी तरह आगे भी जारी रहेगी।” प्रभास और राणा दग्गुबाती के इन इशारों ने इस बात की अटकलें तेज कर दी हैं कि मेकर्स चुपके-चुपके ‘बाहुबली 3‘ की स्क्रिप्ट या इसके अगले हिस्से की तैयारी में जुट चुके हैं।
Baahubali 3 Box Office Prediction: क्या टूटेगा ‘धुरंधर 2’ और ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड?

हालांकि अभी तक डायरेक्टर एसएस राजामौली या फिल्म के डायरेक्टर की तरफ से ‘बाहुबली 3‘ को लेकर कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। लेकिन फैंस अभी से ही इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का अंदाजा लगाने लगे हैं।
सोशल मीडिया पर फैंस का कहना है कि अगर ‘बाहुबली 3‘ थिएटर्स में आती है, तो यह रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का रिकॉर्ड भी तोड़ देगी, जिसने भारत में 1149 करोड़ रुपये और दुनिया भर में 1813 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि यह फिल्म ‘पुष्पा 2‘ के ऑल-टाइम रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ देगी।
मेकर्स का भी मानना है कि बाहुबली सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक बड़ा ब्रांड बन चुकी है। राजामौली ने पहले भी कहा था कि बाहुबली की कहानी सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसे गेमिंग, एनिमेटेड सीरीज और अन्य माध्यमों से दर्शकों के बीच हमेशा जिंदा रखा जाएगा। अब देखना यह है कि माहिष्मती का यह नया धमाका बड़े पर्दे पर कब देखने को मिलेगा।



Download Android App
Download iOS App




