ईरान के राष्ट्रपति डॉ. हसन रूहानी भारत की तीन दिन की सरकारी यात्रा पर कल आएंगे। विदेश मंत्रालय ने आज यहां बताया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर 15 से 17 फरवरी तक भारत की यात्रा पर रहेंगे। डॉ. रूहानी का 17 फरवरी को राजधानी में राष्ट्रपति भवन में रस्मी स्वागत किया जाएगा। उसी दिन उनकी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठकें होंगी।
उल्लेखनीय है कि मोदी मई 2016 में ईरान की यात्रा पर गये थे। विदेश मंत्रालय के अनुसार ईरान के राष्ट्रपति की आगामी यात्रा में दोनों पक्ष भारत एवं ईरान के द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा करेंगे और क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचार विमर्श करेंगे। डॉ. रूहानी हैदराबाद भी जाएंगे।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



