इंडियन मुजाहिद्दीन का मोस्ट वॉन्टेड आतंकी गिरफ्तार

Summary :

NULL

दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए इंडियन मुजाहिदीन के वांटेड आतंकी जुनैद को गिरफ्तार कर लिया है। इस आतंकी की तलाश काफी समय से चल रही थी।

आपको बता दे कि गिरफ्तार आरिफ जुनैद जामिया नगर इलाके में 13 सितंबर, 2008 को हुए बटला हाउस एनकाउंटर में शामिल था। हमले के बाद आरिफ जुनैद बीते लगभग 10 साल से फरार चल रहा था।

बता दे कि इंडियन मुजाहिदीन के आतंकियों के ऊपर रखी गई इनामी राशियों में सबसे ज्यादा है। इस आतंकी संगठन द्वारा किए गए सभी बड़े ब्लास्टों में जुनैद का नाम शामिल है। जुनैद के ऊपर नेशनल इन्वेस्टिगेटिव एजेंसी ने 10 लाख का और दिल्ली पुलिस ने 5 लाख का इनाम रखा था। 27 वर्षीय जुनैद का नाम दिल्ली, अहमदाबाद और जयपुर हुए ब्लास्टों में भी शामिल है।

आपको बता दे कि 13 सितंबर 2008 को दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट हुए थे। इनमें 26 लोग मारे गए थे और करीब 80 घायल हुए थे। धमाकों की जांच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल कर रही थी। स्पेशल सेल को इनपुट मिला कि सीरियल ब्लास्ट से जुड़े कुछ लोग बाटला हाउस इलाके के मकान नंबर एल-18 में छुपे हुए हैं। स्पेशल सेल की टीम ने इस मकान पर छापा मारा। इस दौरान फ्लैट से पुलिस पर फायरिंग होने लगी। फायरिंग में इंस्पेक्टर मोहन लाल शर्मा शहीद हो गए थे।

स्पेशल सेल ने जवाबी कार्रवाई की। इसमें दो आतंकी मारे गए। दो गिरफ्तार किए गए जबकि एक फरार हो गया था। बताया जाता है कि इसी फरार आतंकी को अब दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Desk Team