ट्रेन टिकटों की बुकिंग से पहले डाउन हुई IRCTC की साइट, रेलवे ने जताया खेद

Summary :

आज शाम 4 बजे से आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर टिकटों की बुकिंग शुरू होनी थी, लेकिन बुकिंग के समय ही आईआरसीटीसी की वेबसाइट डाउन हो गई।

देशव्यापी लॉकडाउन के बीच 12 मई से शुरू हो रही यात्री ट्रेन सेवा के लिए आज शाम 4 बजे से आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर टिकटों की बुकिंग शुरू होनी थी, लेकिन बुकिंग के समय ही आईआरसीटीसी की वेबसाइट डाउन हो गई। जिसकी वजह से बुकिंग अब 6 बजे से शुरू होगी।
रेल मंत्रालय ने ट्वीट कर लिखा, विशेष ट्रेनों से संबंधित डेटा आईआरसीटीसी वेबसाइट में फीड किया जा रहा है। ट्रेन टिकट बुकिंग सुविधा थोड़ी देर में उपलब्ध होगी। कृपया प्रतीक्षा कीजिये। असुविधा के लिए खेद है। 4 बजते ही लोगों ने आईआरसीटीसी पर जाकर बुकिंग करनी शुरू की, लेकिन वेबसाइट ओपन ही नहीं हुई।


कोविड-19 लॉकडाउन के कारण 24 मार्च से ही सभी यात्री ट्रेन सेवाएं बंद हैं। गृह मंत्रालय ने यात्रा करने के लिए जरूरी गाइड लाइन्स जारी की है और यात्रियों के लिए पालन करना अनिवार्य है। इन गाइड लाइन्स के पालन करने से कोरोना संकट से मुक्त यात्रा को सुनिश्चित किए जाने की तरफ कदम उठाए गए है। 

सभी ट्रेनें नई दिल्ली से डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगाँव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी जाएंगी। ये सभी एयर कंडीशन ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस के रूट पर चलाई जाएंगी।

Desk Team