लॉकडाउन में पूनम पांडे को बॉयफ्रेंड संग घूमना पड़ा महंगा,अब पुलिस ने किया गिरफ्तार

Summary :

हाल ही में मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री और मॉडल पूनम पांडे को हिरासत में ले लिया है। पूनम को पुलिस ने बॉयफ्रेंड सैम अहमद के साथ मरीन ड्राइव के पास से गिरफ्तार किया है।

हाल ही में मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री और मॉडल पूनम पांडे को हिरासत में ले लिया है। पूनम को पुलिस ने बॉयफ्रेंड सैम अहमद के साथ मरीन ड्राइव के पास से गिरफ्तार किया है। दरअसल पूनम पांडे और उनके बॉयफ्रेंड सैम अहमद ने लॉकडाउन का उल्लंघन किया है,जिस वजह से मॉडल को गिरफ्तार किया है। 
खबर है कि कोरोना वायरस के चलते देशभर में लॉकडाउन लागू होने के बावजूद अपनी कार में घूमने के लिए बाहर निकले थे, जिसके बाद पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया और साथ ही उनकी बीएमडब्ल्यू कार भी जब्त कर ली है। मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उनके ऊपर आईपीसी की धारा 188, 269 और 51(B) के तहत मामला दर्ज किया।
हुआ नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट का केस दर्ज

वहीं पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट ऐक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन की ओर से रात 8 बजे पूनम शोभनाथ पांडे के खिलाफ राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही उनकी कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
मॉडल इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव
सोशल मीडिया पर भी पूनम पांडे काफी ज्यादा एक्टिव हैं और वह अक्सर अपने फैंस के साथ वीडियो और फोटोज शेयर करती रहती हैं। वैसे पूनम पांडे की पहचान उनके बोल्ड वीडियो और तस्वीरों की वजह से ही है। इतना ही नहीं लॉकडाउन के दौरान भी पूनम फैन्स के लिए अपने बोल्ड वीडियो शेयर करती रहती हैं।
 इसके अलावा पूनम अपनी न्यूड तस्वीरों की वजह से भी कई बार चर्चा का विषय बनी रहती हैं और खबरों में घिरी रहती हैं। बता दें साल 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने पर टीम इंडिया के लिए न्यूड होने की बात कहकर पूनम ने खूब चर्चा बटोरी थी

Desk Team