IRCTC Website Down Reason: हजारों यात्रियों की बढ़ी परेशानी, ठप हुई टिकट बुकिंग वेबसाइट, जानें क्यों आई बाधा

Summary :

IRCTC Website Down Reason:  अक्टूबर में त्योहारों की भरमार है अपने घर जाने के लिए ट्रेन खचाखच भरी हुई है। टिकट बुक करने के लिए पहले से ही कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन आज यह परेशानी और बढ़ गई जब टिकट बुकिंग की वेबसाइट ठप हो गई थी। IRCTC वेबसाइट पर टिकट बुक करते समय लोगों की शिकायत थी कि टिकट बुक नहीं हो पा रही है और कई लोगों को लॉगिन करते समय परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं अभी IRCTC ने आधिकारि बयान जारी नहीं किया है। IRCTC Website Down Reason: तकनीकी खराबी छठ…

IRCTC Website Down Reason:  अक्टूबर में त्योहारों की भरमार है अपने घर जाने के लिए ट्रेन खचाखच भरी हुई है। टिकट बुक करने के लिए पहले से ही कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन आज यह परेशानी और बढ़ गई जब टिकट बुकिंग की वेबसाइट ठप हो गई थी। IRCTC वेबसाइट पर टिकट बुक करते समय लोगों की शिकायत थी कि टिकट बुक नहीं हो पा रही है और कई लोगों को लॉगिन करते समय परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं अभी IRCTC ने आधिकारि बयान जारी नहीं किया है।

IRCTC Website Down Reason: तकनीकी खराबी

IRCTC Website Down Reason
IRCTC Website Down Reason (Source: social media)

छठ पूजा के दौरान हजारों यात्री ऐप और वेबसाइट से टिकट बुक करने के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ा लेकिन टिकट बुक ना होने के बाद सिर्फ एक This Site is currently unreachable please try after some time का नोटिफिकेशन लोगों को दिखा। जिससे यात्री अपनी टिकट बुक नहीं करा पाए। माना जा रहा है कि तकनीकी खराबी की वजह से वेबसाइट और ऐप दोनों डाउन हुए है।

IRCTC Ticket Booking Fail: प्रतिदिन 12.5 लाख टिकट सेल

IRCTC पर त्योहार के समय लगभग प्रतिदिन 12.5 लाख टिकट सेल होती है और सुबह 10 बजे AC क्लास के लिए तत्काल टिकट बुक करने का समय रहता है। वहीं सुबह 11 बजे स्लीपर क्लास के लिए टिकट बुक करने का समय होता है लेकिन बुकिंग करते समय ही वेबसाइट और ऐप दोनों ही डाउन हो गए थे। जिससे कई यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

IRCTC App Crash

IRCTC App Crash
IRCTC App Crash (Source: social media)

टिकट बुक ना होने पर हजारों यात्रियों को परेशानी करना पड़ा और कई लोगों ने रिपोर्ट भी किया है। बता दें कि IRCTC App पर लगभग 52% यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा और वेबसाइट पर लगभग 45% यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा।

ALSO READ: Rajasthan SDM controversy 2025: पेट्रोल पंप पर रौब दिखाना पड़ा भारी, थप्पड़बाज SDM सस्पेंड, पहली पत्नी ने किया चौंकाने वाले खुलासे

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।