इरफान अंसारी ने दी चेतावनी, झारखंड में वक्फ कानून को नहीं देंगे मंजूरी

Summary :

वक्फ कानून को लेकर इरफान अंसारी का बड़ा बयान, झारखंड में विरोध

वक्फ कानून पर विवाद के बीच झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य में वक्फ एक्ट को मंजूरी नहीं दी जाएगी, क्योंकि इससे हिंसा और जनहानि हो रही है।

वक्फ कानून पर देश भर में हाहाकार मचा हुआ है। ऐसे में पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी के बयान के बाद झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने वक्फ एक्ट को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि झारखंड में वक्फ एक्ट लागू नहीं होने दिया जाएगा। वक्फ एक्ट की वजह से हिंसक घटनाएं हो रही हैं। लोगों की जान जा रही है।

बंगाल हिंसा का दिया उदाहरण

मीडिया से बात करते हुए राज्य स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा, वक्फ कानून के कारण बंगाल में क्या स्थिति है, यह सभी देख रहे हैं. बंगाल में लगातार हिंसा हो रही हैं, लोग मर रहे हैं।झारखंड में भी लोग गुस्स्से में हैं. उन्होंने आगे कहा कि जिसका जो अधिकार है, उसे ठेस पहुंचाई जा रही है। किसी को ठेस पहुंचाना अच्छी बात नहीं है।

समाज पर अत्याचार कर रही बीजेपी

राज्य स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा, “भाजपा के पास कोई काम नहीं है। वह साजिश के तहत हमारे समाज पर अत्याचार कर रही है। भाजपा में हमारे समाज से न तो कोई मंत्री है, न कोई विधायक है, न ही कोई सांसद है, फिर भाजपा हमारे प्रति इतनी हितैषी क्यों है?.” उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी प्रवक्ता कहते हैं कि वक्फ कानून से हमारा विकास होगा। हमारी चिंता बीजेपी क्यों कर रही हैं? हमारा कौम हैं, हम कमा कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। बीजेपी बेवजह छेड़ रही है।

बंगाल हिंसा ने लिया हिंसक रूप

वक्फ कानून के खिलाफ बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसा भड़की, जो अब गंभीर रूप ले लिया है। विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा में तीन लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। हालांकि इस हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस के साथ-साथ BSF की मदद लेनी पड़ी है। हालात की गंभीरता को देखते हुए केंद्र की मोदी सरकार और गृह मंत्रालय भी पूरी तरह से अलर्ट मोड पर हैं और स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं।

मुर्शिदाबाद हिंसा के बाद हजारों हिंदू पलायन को मजबूर, कई इलाकों में इंटरनेट थप

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।