गुजरात विधानसभा चुनाव में अपना जादू चलाने और जीत हासिल करने के लिए लिए भारतीय जनता पार्टी अपनी पूरी जी जान से चुनाव प्रचार में जुटी हुई है। आपको बता दे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के अलग-अलग क्षेत्रों में 4 रैलियों को संबोधित करेंगे । पीएम मोदी आज इसकी शुरुआत गुजरात के भुज से की है। प्रधानमंत्री भुज से राजकोट पहुंचे। यहां उन्होंने एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा गुजरात और उसके नेताओं की पीछे खींचने में लगी रही।
पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा सरदार साहेब का अपमान किया, गुजरात के साथ हमेशा बैर किया। उन्होंने कहा कि सरदार साहेब के अलावा मोरारजी भाई के साथ भी अच्छा व्यवहार नहीं किया । पीएम मोदी ने कहा कि ये माटी मेरी माँ है इसका क़र्ज़ चुकाने में ज़िन्दगी लगा दूंगा ।
पीएम मोदी बोले कि कांग्रेस ने सरदार पटेल को गुजराती होने की वजह से देश की राजनीति में नहीं रहने दिया। बाद में जनसंघ के समर्थन के चलते बाबुभाई पटेल राज्य के मुख्यमंत्री बने। कांग्रेस को यह भी पसंद नहीं आया और कोशिश की कि उनकी सरकार ज्यादा ना चले। जब सौराष्ट्र के बेटे केशुभाई पटेल मुख्यमंत्री बने तो उन्हें भी हटाने की कांग्रेस ने हर संभव कोशिश की।
पीएम मोदी बोले कि कांग्रेस मुझे इसलिए पसंद नहीं करती क्योंकि मैं गरीब परिवार से हूं। कोई पार्टी क्या इतनी गिर सकती है?
वही , गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 अपने चरम पर पहुंचता हुआ नजर आ रहा है । और आज पीएम मोदी ने गुजरात के भुज में गरमा-गरम भाषण देते हुए कांग्रेस पर करारा तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोगों ने गुजरात में कीचड़ उछालने का काम किया।
आपको बता दे कि गुजरात में आज प्रधानमंत्री के मेगा शो की तैयारी की गई है। प्रधानमंत्री आज चार रैलियों को संबोधित करेंगे। रैलियां इस तरह आयोजित की गई है कि एक दिन में 24 विधानसभा सीटों पर मोदी का असर हो। मतलब एक रैली करने से 6 विधानसभा पर असर हो।
प्रधानमंत्री मोदी 29 नवंबर को भी चार रैलियां करेंगे। आज और 29 नवंबर को मोदी की रैली सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात में है। मोदी लोकसभा चुनाव के पहले लालन मैदान से ही चुनावी रैली शुरू की थी।


Download Android App
Download iOS App



