Jagannath Jee Rath Yatra: “हर किसी के जीवन में सुख, समृद्धि लेकर आए”, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Summary :

आज देशभर में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर काफी उत्साह है। ओडिशा के पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। (Jagannath Jee Rath Yatra) भगवान की रथ यात्रा में शामिल होने के लिए आज लाखों लोग पुरी पहुंचे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने रथ यात्रा के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा है,”सभी की सुख और समृद्धि की कामना करता हूं.” भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के पवित्र अवसर पर सभी देशवासियों को मेरी ढेरों शुभकामनाएं। श्रद्धा और भक्ति का यह पावन उत्सव हर…

आज देशभर में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर काफी उत्साह है। ओडिशा के पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। (Jagannath Jee Rath Yatra) भगवान की रथ यात्रा में शामिल होने के लिए आज लाखों लोग पुरी पहुंचे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने रथ यात्रा के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा है,”सभी की सुख और समृद्धि की कामना करता हूं.”

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा

पीएम मोदी ने जगन्नाथ जी रथ यात्रा पर एक्स पर पोस्ट कर देशवासियों को बधाई दी हैं। उन्होंने लिखा है,”भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के पवित्र अवसर पर सभी देशवासियों को मेरी ढेरों शुभकामनाएं. श्रद्धा और भक्ति का यह पावन उत्सव हर किसी के जीवन में सुख, समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए, यही कामना है. जय जगन्नाथ!”

लाखों लोग होंगे शामिल

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गुरूवार शाम तक एक लाख लोग रथ यात्रा में शामिल होने पुरी पहुंच चुके थे। आज शुक्रवार यह संख्या कई गुना बढ़ गई है। मंदिर प्रशासन ने बताया कि हम भगवान जगन्नाथ की कृपा से शुक्रवार को रथ यात्रा के सुचारु संचालन के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। (Jagannath Jee Rath Yatra) इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए हमारी तैयारी पूरी हो गई है।

10,000 पुलिस तैनात

बता दें कि रथ यात्रा को देखते हुए शहर में तक़रीबन 10,000 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। (Jagannath Jee Rath Yatra) भगवान जगन्नाथ, उनके भाई भगवान बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा की गुंडिचा मंदिर तक की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा आज से शुरू होगी, जहां देवता एक सप्ताह तक निवास करते हैं और फिर श्री जगन्नाथ मंदिर लौट आते हैं।

also read:‘जो दादाजी में देखा, वही अब चाचा…’, Trump की मानसिक स्थिति पर भतीजे ने उठाए सवाल

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।