विदेश मंत्री जयशंकर ने प्रशांत महाद्वीपीय देशों समेत ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड में भारतीय राजदूतों से की बात

Summary :

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार को भारत के हिंद-प्रशांत दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माने जाने वाले प्रशांत महाद्वीपीय देशों समेत ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, फिजी, पापुआ एंड न्यू गिनी में भारतीय राजदूतों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस की।

भाजपा नेता और केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर (Subrahmanyam Jaishankar) ने बृहस्पतिवार को भारत के हिंद-प्रशांत दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माने जाने वाले प्रशांत महाद्वीपीय देशों समेत ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, फिजी, पापुआ एंड न्यू गिनी में भारतीय राजदूतों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस की। अधिकारियों ने बताया कि इस संवाद का
उद्देश्य वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण उपजे वर्तमान हालात को समझना था। यह इन देशों के साथ अपने संबंधों का विस्तार करने के भारत के प्रयासों का हिस्सा है। विदेश मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘आभासीय कूटनीति को नए स्तर तक ले जाते हुए। क्षेत्रीय समीक्षाओं की श्रृंखला में से पहली कड़ी की शुरुआत की।

ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, फिजी, पापुआ एंड न्यू गिनी तथा प्रशांत महाद्वीप के देशों में हमारे उच्चायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस अच्छी रही।’’ उन्होंने अंगोला, जिबूती, पराग्वे, ग्वातेमाला, सेंट विनसेंट तथा ग्रेनेडाइन्स के अपने समकक्षों के साथ फोन पर अलग-अलग बात भी की।

Desk Team