Jammu-Kashmir : उमर अब्दुल्ला ने ली सीएम पद की शपथ, PM Modi ने दी बधाई

Summary :

Jammu-Kashmir: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) नेता उमर अब्दुल्ला को जम्मू-कश्मीर का नया मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि केंद्र जम्मू-कश्मीर की प्रगति के लिए उनके और उनकी टीम के साथ मिलकर काम करेगा। Highlights उमर अब्दुल्ला ने ली सीएम पद की शपथ PM Modi ने दी बधाई शपथ समरोह में इंडिया गठबंधन के कई बड़े नेता शामिल PM Modi ने उमर अब्दुल्ला उमर अब्दुल्ला को दी बधाई उमर अब्दुल्ला को जम्मू-कश्मीर का नया मुख्यमंत्री बनने पर पीएम मोदी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने…

Jammu-Kashmir

Jammu-Kashmir: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) नेता उमर अब्दुल्ला को जम्मू-कश्मीर का नया मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि केंद्र जम्मू-कश्मीर की प्रगति के लिए उनके और उनकी टीम के साथ मिलकर काम करेगा।

Highlights

  • उमर अब्दुल्ला ने ली सीएम पद की शपथ
  • PM Modi ने दी बधाई
  • शपथ समरोह में इंडिया गठबंधन के कई बड़े नेता शामिल

PM Modi ने उमर अब्दुल्ला उमर अब्दुल्ला को दी बधाई

उमर अब्दुल्ला को जम्मू-कश्मीर का नया मुख्यमंत्री बनने पर पीएम मोदी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर उमर अब्दुल्ला जी को बधाई। लोगों की सेवा के उनके प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं। केंद्र जम्मू-कश्मीर की प्रगति के लिए उनके और उनकी टीम के साथ मिलकर काम करेगा।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी मर अब्दुल्ला को दी बधाई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी उमर अब्दुल्ला को जम्मू-कश्मीर का सीएम बनने पर बधाई दी। उन्होंने एक्स पोस्ट पर लिखा, ”जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर उमर अब्दुल्ला को बधाई। मुझे उम्मीद है कि राज्य में शासन की गति आगे बढ़ती रहेगी और उनकी सरकार लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में सक्षम होगी। एक सफल कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं।”

उमर अब्दुल्ला ने सीएम पद की ली शपथ

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद उमर अब्दुल्ला ने सीएम पद की शपथ ली। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उमर अब्दुल्ला के अलावा सुरेंद्र चौधरी ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। साथ ही सकीना इट्टू, जावेद राणा, जावेद डार और सतीश शर्मा ने मंत्री पद की शपथ ली।

शपथ समरोह में इंडिया गठबंधन के कई बड़े नेता शामिल

इंडिया ब्लॉक का पावर शो, महबूबा मुफ्ती की शर्त... उमर अब्दुल्ला के शपथ ग्रहण में किसने-क्या कहा? - India Block power show Mehbooba Mufti condition What happened in Omar Abdullah ...

श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर (एसकेआईसीसी) में हुए शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, सुप्रिया सुले, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव समेत इंडिया ब्लॉक के कई नेता शामिल हुए।

जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव

केंद्र शासित प्रदेश में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव हुए हैं। कांग्रेस पार्टी ने उमर अब्दुल्ला की सरकार को बाहर से समर्थन देने का फैसला किया है।
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे की बात करें तो, नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) को 42 और कांग्रेस को 6 सीटों पर जीत मिली। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के खाते में 28 सीटें आई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Pannelal Gupta

Jammu-Kashmir : उमर अब्दुल्ला ने ली सीएम पद की शपथ, PM Modi ने दी बधाई

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) नेता उमर अब्दुल्ला को जम्मू-कश्मीर का नया मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि केंद्र जम्मू-कश्मीर की प्रगति के लिए उनके और उनकी टीम के साथ मिलकर काम करेगा।

PM Modi ने उमर अब्दुल्ला उमर अब्दुल्ला को दी बधाई

उमर अब्दुल्ला को जम्मू-कश्मीर का नया मुख्यमंत्री बनने पर पीएम मोदी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर उमर अब्दुल्ला जी को बधाई। लोगों की सेवा के उनके प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं। केंद्र जम्मू-कश्मीर की प्रगति के लिए उनके और उनकी टीम के साथ मिलकर काम करेगा।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी मर अब्दुल्ला को दी बधाई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी उमर अब्दुल्ला को जम्मू-कश्मीर का सीएम बनने पर बधाई दी। उन्होंने एक्स पोस्ट पर लिखा, ”जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर उमर अब्दुल्ला को बधाई। मुझे उम्मीद है कि राज्य में शासन की गति आगे बढ़ती रहेगी और उनकी सरकार लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में सक्षम होगी। एक सफल कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं।”

उमर अब्दुल्ला ने सीएम पद की ली शपथ

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद उमर अब्दुल्ला ने सीएम पद की शपथ ली। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उमर अब्दुल्ला के अलावा सुरेंद्र चौधरी ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। साथ ही सकीना इट्टू, जावेद राणा, जावेद डार और सतीश शर्मा ने मंत्री पद की शपथ ली।

शपथ समरोह में इंडिया गठबंधन के कई बड़े नेता शामिल

श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर (एसकेआईसीसी) में हुए शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, सुप्रिया सुले, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव समेत इंडिया ब्लॉक के कई नेता शामिल हुए।

जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव

केंद्र शासित प्रदेश में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव हुए हैं। कांग्रेस पार्टी ने उमर अब्दुल्ला की सरकार को बाहर से समर्थन देने का फैसला किया है। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे की बात करें तो, नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) को 42 और कांग्रेस को 6 सीटों पर जीत मिली। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के खाते में 28 सीटें आई।