WhatsApp: WhatsApp हर महीने शिकायतों का रिव्यू करता है और उसके आधार पर अकाउंट पर बैन लगाता है। एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई करते हुए WhatsApp ने एक महीने में 80 लाख अकाउंट पर बैन लगाया है।
84 लाख WhatsApp अकाउंट बैन
देश के सबसे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म WhatsApp ने देश के करीब 84 लाख अकाउंट को बैन कर दिया है। वॉट्सऐप की मूल कंपनी मेटा ने यह कार्रवाई महज एक महीने में ही कर दी है। कंपनी का कहना है कि उसके प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल स्कैम के लिए किया जा रहा था, लिहाजा कंपनी ने इन संदिग्ध अकाउंट को बैन कर दिया है। WhatsApp को कई यूजर्स ने इस तरह के स्कैम की जानकारी दी थी और उसके प्लेटफॉर्म पर इसकी शिकायत की थी।
कंपनी को मिली 10 हजार से ज्यादा शिकायत
रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी को अगस्त, 2024 में यूजर की ओर से 10,707 शिकायतें मिली हैं। इसमें से कंपनी ने 93 के खिलाफ सख्त कदम उठाए। इसके अलावा ईमेल और अन्य माध्यमों से मिली शिकायतों की भी गहनता से जांच कराई गई। कंपनी का कहना है कि इनमें से ज्यादातर अकाउंट स्कैम और शोषण से जुड़ी शिकायतों के थे।
इन कारणों से बैन हो जाता है अकाउंट
- अगर कोई यूजर बल्क मैसेज ज्यादा भेजता है या स्पैम अथवा किसी ठगी या फिर गलत तरह की सूचना शेयर करने अथवा अफवाह फैलाने में इसका इस्तेमाल करता है तो उसका खाता बैन कर दिया जाता है।
- अगर कोई यूजर भारतीय कानून का उल्लंघन करते हुए वॉट्सऐप का इस्तेमाल संदिग्ध कार्यों में करता है तो भी उसका खाता बैन हो जाएगा।
- किसी यूजर के खिलाफ अगर किसी व्यक्ति ने WhatsApp पर शिकायत की या उसका शोषण करने की कोशिश की जो जांच के बाद ऐसे यूजर का अकाउंट बैन हो जाएगा।


Download Android App
Download iOS App






