अहमदाबाद, 6 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के नेता रोहन गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक लोकप्रियता को देश की जनता के प्यार और 12 साल में धरातल पर हुए काम का नतीजा बताया। उन्होंने कांग्रेस पर तख्तापलट के मंसूबे, सनातन के अपमान और आप-कांग्रेस के बदलते रिश्तों को लेकर भी तीखा हमला बोला।
भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने कहा, किसी भी राजनीतिक पद पर जो भी व्यक्ति विश्व स्तर पर है। मुझे लगता है कि पीएम मोदी का 12 साल में टॉप 4 में चार बार रहना बहुत बड़ी उपलब्धि है। 12 साल से उसी जगह पर रहकर उन्होंने यह साबित कर दिया कि पीएम मोदी की ख्याति उनके नाम और उनके काम के कारण पूरे विश्व में है। कहीं न कहीं 12 साल में जो काम धरातल पर हुआ है, यह उसी का नतीजा है और देश के प्यार का परिणाम है कि हमारे नेता वैश्विक स्तर पर बुलंदियों पर बैठे हैं।
उन्होंने कहा, “मैं इसका पूरा श्रेय देश की जनता को देना चाहूंगा, क्योंकि पीएम मोदी के प्रति उनका प्यार है। इसलिए कहा जाता है कि पीएम मोदी कहीं नहीं जाएंगे, क्योंकि देश की जनता का प्यार और वैश्विक फलक पर आंकड़ों में यह चीज दिखाई देती है।
भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने कहा कि यह तो कांग्रेस पार्टी की मानसिकता है। जिस प्रकार से डराने-धमकाने और तख्तापलट के इनके मंसूबे थे, देश की जनता ने उन्हें नाकाम कर दिया। अलग-अलग जीव-जंतुओं जैसे कॉकरोच और ऐसे अन्य तत्वों के साथ मिलकर कांग्रेस पार्टी को लगा कि जिस प्रकार दूसरे देशों में हुआ या अन्य जगहों पर हुआ, उसी तरह हम भी बांग्लादेश जैसी स्थिति बनाकर तख्तापलट कर देंगे।
उन्होंने कहा कि आप ऐसा नहीं कर सकते। देश की 140 करोड़ जनता जानती है कि लोकतंत्र का क्या महत्व है। 140 करोड़ भारतीय यह भी जानते हैं कि 12 साल में देश में क्या परिवर्तन हुआ है और किस प्रकार देश आगे बढ़ा है। संसद में जो आप नहीं कर सकते थे, वही आपका मंसूबा था, लेकिन देश की जनता ने उसे विफल कर दिया। देश की जनता हकीकत जानती है। कितना भी प्रयास कर लीजिए, जब तक उनका भरोसा नहीं जीतेंगे, तब तक आपको सत्ता नहीं मिलेगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब दरबारी संस्कृति वाली पार्टी बन गई है। वह कार्यकर्ताओं की पीड़ा क्या समझेगी। नेहा बोरा यदि उन दो खास नेताओं के साथ हैं और पूरे साल मेहनत करने वाले युवा कार्यकर्ताओं को मंच पर जगह नहीं मिलती, फिर रैली में नहीं आने पर उन्हें निष्कासित कर दिया जाता है तो आखिर कोई कांग्रेस पार्टी के लिए काम क्यों करेगा?
–आईएएनएस
केके/वीसी
(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)


Download Android App
Download iOS App



