जावड़ेकर ने किया ऐलान, सुपरस्टार रजनीकांत को किया जाएगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित

Summary :

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत को साल 2019 का दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड दिया जाएगा। यह घोषणा केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत को साल 2019 का दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड दिया जाएगा। यह घोषणा केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। प्रकाश जावड़ेकर ने ट्विटर हैंडल पर इस बारे में पोस्ट किया है साथ ही जूरी को धन्यवाद भी दिया। सुपरस्टार रजनीकांत को 51वां दादा साहेब फाल्के सम्मान दिया जाएगा। 
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए रजनीकांत की तस्वीर के साथ लिखा कि यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि साल 2019 का दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड भारतीय सिनेमा के इतिहास के महान अभिनेता में से एक रजनीकांत को दिया जा रहा है। बतौर एक्टर, प्रोड्यूसर और स्क्रीनराइटर उनका योगदान आइकॉनिक रहा है। साथ ही उन्होंने जूरी आशा भोसले, सुभाष घई, मोहनलाल, शंकर महादेवन और बिस्वजीत चटर्जी को धन्यवाद दिया।

इसके बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘मुझे इस बात की अत्यंत खुशी है कि 2019 का दादा साहेब फाल्के अवार्ड रजनीकांत को मिला है। 5 सदस्यों की जूरी आशा भोसले, सुभाष घई, मोहनलाल, शंकर महादेवन और बिस्वजीत चटर्जी ने एकमत से इसकी सिफारिश की है। बता दें कि इस खबर के सामने आने के बाद से ही सुपरस्टार रजनीकांत  के फैन्स सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं साथ ही बेहद उत्सुक नजर आ रहे हैं।

Desk Team