IIT प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लेने वाले लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (IIT Delhi) ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) एडवांस्ड 2020 के नतीजे जारी कर दिए हैं। जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। जेईई एडवांस्ड परीक्षा में पुणे के रहने वाले चिराग फलोर ने टॉप किया है।
जेईई एडवांस्ड 2020 परीक्षा का आयोजन 27 सितंबर 2020 को देशभर में किया गया था। इस परीक्षा के लिए कुल 1.6 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। कोरोना महामारी के समय हुई इस परीक्षा में 96 फीसदी छात्रों ने इसमें भाग लिया था।
परीक्षा दो शिफ्ट में 9 बजे से 12 बजे और 2.30 बजे से 5.30 बजे के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए 8.58 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था, इसमें से 2.5 लाख छात्र जेईई-एडवांस्ड में बैठने के लिए योग्य करार दिए गए । जेईई-एडवांस्ड में सफल होने के बाद छात्रों को आईआईटी के स्नातक कार्यक्रमों में दाखिला मिलेगा।
रिजल्ट जारी होने के बाद अब ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JSAA) सीट एलोकेशन काउंसलिंग के लिए 6 अक्टूबर से रजिस्ट्रेशन शुरू करेगी। जेईई एडवांस्ड में निर्धारित कट ऑफ पाने वाले छात्र अपना रजिष्ट्रेशन मंगलवार से करा सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



