उत्तर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व एमएलसी नसीब पठान का रविवार को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह 65वर्ष के थे। पठान के पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उनको कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण 30 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह दो बार उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य और एक बार विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता रह चुके हैं।
उत्तर प्रदेश से कांग्रेस के नेता पूर्व विधान परिषद सदस्य और CLP अध्यक्ष नसीब पठान साहब का कोरोना से निधन हो गया। उनके परिवार को मेरी संवेदनाएँ।
जाते-जाते नसीब साहब ने एक बेहद महत्वपूर्ण संदेश दिया है। इसे आपके साथ साझा करते हुए उन्हें दिल से श्रद्धांजलि। pic.twitter.com/jOrtU6Ohx7
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 5, 2020
वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के नेता और पूर्व विधान परिषद सदस्य नसीब पठान के निधन पर सोमवार को दुख जताया और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश से कांग्रेस के नेता एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य नसीब पठान साहब का कोरोना से निधन हो गया। उनके परिवार को मेरी संवेदनाएं।’’
उन्होंने पठान के निधन से पहले रिकॉर्ड किए उनके संदेश वाला एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, ‘‘जाते-जाते नसीब साहब ने एक बेहद महत्वपूर्ण संदेश दिया है। इसे आपके साथ साझा करते हुए उन्हें दिल से श्रद्धांजलि।’’ इस वीडियो में पठान हाथरस मामले की पृष्ठभूमि में अपनी बात रखते सुने जा सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



