JEE Main Session 2 Exam 2024 : एनटीए ने जेईई मेन परीक्षा को लेकर गाइडलाइन जारी की है। बता दें कि जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा में पेपर 1 यानी बीटेक कोर्स में दाखिले का एग्जाम पहले लिया गया है। एनटीए ने जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। एनटीए ने ये एडमिट कार्ड 08, 09 और 12 अप्रैल, 2024 को होने वाली परीक्षा के लिए जारी किए हैं। उमीदवार एडमिट कार्ड एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
Highlights
- NTA ने जारी की गाइडलाइन
- ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- 04 अप्रैल से परीक्षा शुरू हो गई थी
- आधे घंटे पहले परीक्षा क्रेंद पर पहुंचे
क्या रहेगी परीक्षा की तारीख और समय

जेईई मेन परीक्षा 04 अप्रैल से परीक्षा शुरू हो गई थी। जेईई मेन पेपर 1 परीक्षा 05, 06, 08 और 09 अप्रैल को 2 पालियों में आयोजित की जा रही है। इसकी सुबह की शिफ्ट सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक है, जबकि दोपहर की शिफ्ट का समय दोपहर 03 बजे से शाम 06 बजे तक का तय किया गया है। बीआर्क पेपर 2 की परीक्षा 12 अप्रैल को होगी। यह एग्जाम सुबह 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक सिर्फ एक ही पाली में होगी।
इतने छात्रों ने दी थी जेईई मेन सत्र 1 परीक्षा

बता दें कि एनटीए जेईई मेन परीक्षा दो सत्रों में होती है। जो छात्र जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा दे चुके वो ही सेशन 2 परीक्षा दे सकते हैं। इस साल के आंकड़ों के मुताबिक कुल 12.57 लाख अभ्यर्थियों ने जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा के लिए आवेदन किया है। इनमें से 75 फीसदी स्टूडेंट्स जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा में भी शामिल हुए थे। जेईई मेन कंप्यूटर आधारित परीक्षा है। किसी भी अभ्यर्थी को जेईई मेन एडमिट कार्ड 2024 के बिना परीक्षा केंद्र के अंदर एंट्री नहीं दी जाएगी।
JEE Main परीक्षा में इन नियमों का करें पालन

- परीक्षा के आधे घंटे पहले ही परीक्षा क्रेंद पर पहुंचे।
- एडमिट कार्ड और सेल्फ डेक्लेरेशन फॉर्म अवश्य साथ रखें।
- रफ शीट के ऊपर नाम-रोल नंबर लिख कर परीक्षा खत्म होने के बाद इंविजलेटर को दें।
- एडमिट कार्ड, आइडी प्रूफ और फोटो अपने पास रखें।
- किसी भी तरह का इलेक्ट्रोनिक गैजेट परीक्षा केंद्र पर न ले जाए।
- ड्रेस कोड का पालन करें।
- किसी भी तरह का मफलर या कैप सिर पर ना पहनें।
- मेटेलिक आइटम वाले कपड़े ना पहनें।
- परीक्षा केंद्र पर ज्वेलरी या एक्सेसरीज पहन कर ना जाए।
- कोई भी पर्स या हैंडबैग लेकर न जाए।


Download Android App
Download iOS App




