पंजाब (Punjab) में शुक्रवार रात को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में लुधियाना ईस्ट के एसीपी और गनमैन की मौत हो गई। वहीं ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान पहचान एसीपी संदीप सिंह और मृतक गनमैन परमजोत सिंह के रूप में हुई है।
- पंजाब में दर्दनाक सड़क हादसा
- हादसे में लुधियाना ईस्ट के ACP और गनमैन की मौत
- ड्राइवर गंभीर रूप से घायल
स्कॉर्पियो गाड़ी से हुई फॉर्च्यूनर गाड़ी की टक्कर
सूत्रों के मुताबिक, लुधियाना जिले के समराला के दयालपुरा गांव के पास फ्लाईओवर पर शुक्रवार रात को करीब 1 बजे यह हादसा हुआ है। लुधियाना ईस्ट के एसीपी संदीप सिंह अपने गनमैन और ड्राइवर के साथ चंडीगढ़ से आ रहे थे तभी समराला के पास दयालपुरा गांव के पास फ्लाईओवर पर ओवरटेक कर रही स्कॉर्पियो गाड़ी से उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे में ACP और गनमैन की मौत
आपको बता दें टक्कर के बाद जब फॉर्च्यूनर गाड़ी में आग लगी तब उसमें एसीपी संदीप सिंह और मृतक गनमैन परमजोत सिंह और ड्राइवर मौजूद थे। हादसे के दौरान वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने उन तीनों को गाड़ी से बाहर निकाला। उन तीनों को गंभीर हालत में समराला अस्पताल पहुंचाया गया।फॉर्च्यूनर गाड़ी में इतनी भयानक आग लगी थी कि उसे बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की मदद ली गई।वहीं हादसे में जिन एसीपी संदीप सिंह की मौत हुई है। वे लुधियाना से पहले संगरूर में तैनात थे। संदीप सिंह 2016 बेच के डीएसपी थे।


Download Android App
Download iOS App





