रनवे से उतरा जेट एयरवेज का विमान, सभी यात्री सुरक्षित

Summary :

NULL

नयी दिल्ली : रियाद से मुंबई जा रहा जेट एयरवेज का एक विमान उड़ान भरते समय रनवे से उतर गया, हालांकि घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। इस विमान में करीब 150 लोग सवार थे। एयरलाइन ने एक ट्वीट में बताया कि सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है और किसी को कोई चोट पहुंचने की खबर नहीं है। घटना की वास्तविक वजह जानने की लिए जांच की जा रही है।

एयरलाइन ने बताया, ‘‘ हमारा 9W523 विमान 142 अतिथियों और चालक दल के सात सदस्यों के साथ तीन अगस्त को रियाद से मुंबई जा रहा था। वह उड़ान नहीं भर सका और रियाद एयरपोर्ट पर रनवे से हट गया। हमारे सभी अतिथियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया और किसी के घायल होने की खबर नहीं है।” सूत्रों ने बताया कि टेक ऑफ के दौरान विमान की गति बहुत ज्यादा हो गई थी जिससे विमान रनवे से बाहर जा सकता था।

एयरलाइन ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ विमान 9W 523 से जुड़ी इस घटना की जांच स्थानीय नियामक इकाई कर रही है और हमारी टीम उनका पूर्ण सहयोग कर रही है। जेट एयरवेज के लिए अतिथियों और चालक दल की सुरक्षा सर्वोपरी है।” यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को फिलहाल रियाद हवाई अड्डे के भीतर टर्मिनल इमारत में रखा गया है। आगे की जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

Desk Team