नई दिल्ली : तपती गर्मी में बारिश की बाट जोह रहे लोगों और खासतौर से किसानों के लिए अच्छी खबर है। सोमवार को केरल में अच्छी बारिश हुई है, हालांकि यह मॉनसून की दस्तक है या नहीं, इसको लेकर मतभेद है। दरअसल केरल में कल सोमवार से झमाझम बारिश हो रही है। इस पर प्राइवेट एजेंसी स्काइमेट वेदर ने घोषणा की है कि राज्य में मॉनसून पहुंच गया है और इसके साथ ही भारत में बारिश के मौसम की शुरुआत हो गई है। लेकिन वहीं भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) का कहना है कि मॉनसून अगले 24 घंटे में यानी आज (मंगलवार) को केरल में दस्तक देगा।
मौसम पूर्वानुमान जारी करने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक मानसून ने चार दिन पहले ही सोमवार को केरल में दस्तक दे दी है। वहीं, भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे में मानसून केरल पहुंचेगा। हालांकि, सोमवार सुबह केरल के कई इलाकों में जबरदस्त बारिश हुई है। केरल में आमतौर पर मानसून 1 या 2 जून को आता है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



