नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में गुरुवार (26 जुलाई) की सुबह का स्वागत झमाझम बारिश ने किया। बुधवार (25 जुलाई) को रुक-रुककर हुई बारिश के बाद गुरुवार सुबह से ही दिल्ली सहित एनसीआर के कई इलाको में तेज बारिश शुरू हुई। सुबह से ही शुरू हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया और दिल्लीवासियों को उमस से भी राहत मिली। बुधवार रात से ही आसमान में काले घने बादल छाए हुए थे और अगले ही दिन सुबह मौसम ने फिर अंगड़ाई ली और तेज बारिश शुरू हुई। बरसात से मौसम सुहावना हो गया है।
आपको बता दें कि मौसम विभाग ने गुरुवार (26 जुलाई) को उत्तर भारत के कई इलाकों के साथ देश के दक्षिण भारत के अलावा अगले 24 घंटे में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले दो-तीन दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई थी। वहीं, महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों को बारिश से राहत मिली है।
रिमझिम बारिश से मौसम में बदलाव हो गया है. जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं, किसान भी मौसम को देख किसान गदगद हैं। किसानों ने धान की रोपाई के साथ-साथ खरीफ के मौसम की फसल की बोआई तेज कर दिए हैं। इससे पहले सोमवार (23 जुलाई) को भी राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर के कई इलाकों में झमाजम बारिश हुई थी। करीब तीन घंटे तक हुई झमाझम बारिश से राजधानी पानी-पानी हो गई थी। शहर के लगभग सभी क्षेत्रों में हुई भारी बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। सड़कों और कॉलोनियों में पानी भर गया। इसके चलते लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
जाम का सामना
गुरुवार सुबह से ही तेज बारिश की वजह से दिल्ली-एनसीआर की सड़कों पर सुबह 8 बजे से ही लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। कुछ जगहों पर गाड़ियां खराब होने की वजह से जाम लगा। कुछ जगह सड़कों पर गाड़ियां रेंग-रेंगकर आगे बढ़ रही थी।


Download Android App
Download iOS App



