Reliance Jio Phone Call Feature AI: रिलायंस जियो की ओर से एनुअल जनरल मीटिंग 2024 में कई सारे नए ऐलान किये गये हैं। इसमें से एक ऐलान जियो फोनकॉल एआई को लेकर किया गया है। आइए जानते हैं कि आखिर यर फीचर कैसे काम करेगा।
जियो फोनकॉल एआई ( Jio PhoneCall AI ) जियो की एक नई एआई सर्विस है, जो फोन कॉल के लिए एआई सर्विस ऑफर करती है। इसमें रिकॉर्डिंग, ट्रांसक्रिप्शन और ट्रांसलेशन जैसे फीचर्स शामिल हैं। यह सर्विस आपकी कॉल को टेक्स्ट में ट्रांसलेट कर देती है। इसके अलावा कॉलिंग को समराइज करना शामिल हैं।
कैसे जियो फोनकॉल AI करता है काम ?
- जियो फोनकॉल एआई नंबर 1800-732-673) को अपने कॉल लिस्ट में जोड़े। जैसे आप किसी अन्य कॉल को ऐड करते हैं। कनेक्ट होने के बाद, एक Welcom मैसेज बजेगा, जो एआई हेल्थ के लिए तैयार है।
- बातचीत को रिकॉर्ड और ट्रांसक्राइब करना शुरू करने के लिए #1 दबाएं। एआई रियल टाइम कॉलिंग को टेक्स्ट में ट्रासफर करना शुरू कर देगा।
- यह फीचर यह भी सूचित करेगा कि कॉल रिकॉर्ड किया जा रहा है।
- ट्रांसक्रिप्शन को रोकने के लिए #2 दबाएं।
- फिर से शुरू करने के लिए #1 दबाएं, और एआई कॉल का ट्रांसक्रिप्शन जारी रखेगा।
- एआई की भागीदारी को रोकने के लिए, #3 दबाएं।
कॉल रिकॉर्डिंग और स्टोरेज
कॉल को ऑटोमेटिक रूप से रिकॉर्ड करता है और उन्हें जियो क्लाउड में कलेक्ट करता है, जिससे पिछली बातचीत तक आसान पहुंच मिलती है।
रियल-टाइम ट्रांसक्रिप्शन
कॉल के दौरान आवाज को टेक्स्ट में परिवर्तित करता है, जिससे यूजर्स बिना बातचीत को दोहराए विवरण को वापस देख सकते हैं।
कई भाषाओं में अनुवाद
यह फीचरकई भाषाओं का समर्थन करता है, इसमें बातचीत का रियल टाइम ट्रांसलेशन की सुविधा मिलती है।


Download Android App
Download iOS App




