भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को जयपुर में आगामी राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी का ‘संकल्प पत्र’ जारी किया।इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी, राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी, अर्जुन राम मेघवाल, वसुंधरा राजे, गजेंद्र सिंह शेखावत, सतीश पूनिया समेत अन्य लोग मौके पर मौजूद रहे । संकल्प पत्र को ‘आपणो अग्रणी राजस्थान संकल्प पत्र 2003’ नाम दिया गया है।
इन बिंदुओं का संकल्प पत्र में है जिक्र
पार्टी के घोषणापत्र में नागरिकों के जीवन में सुधार लाने के उद्देश्य से कई प्रमुख संकल्पों की रूपरेखा दी गई है । जिसमें पीएम किसान सम्मान निधि,लाहो प्रोत्साहन योजना, लाभ हस्तांतरण, भामाशाह हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन पार्टी की योजना, विशेष जांच दल जैसे संकल्पों की रूपरेखा मिली। आपको बता दें की घोषणापत्र जारी करने के दौरान, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने घोषणापत्र के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता पर जोर दिया, इसकी तुलना अन्य पार्टियों से की, जिनके लिए उन्होंने दावा किया, घोषणापत्र महज एक औपचारिकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा के लिए घोषणापत्र विकास के रोडमैप के रूप में काम करता है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




