K.Kavitha: धनशोधन के मामले में गिरफ्तार और फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के.कविता को मंगलवार को दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल ले जाया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
Highlights:
- धनशोधन मामले में गिरफ्तार BRS नेत्री के. कविता की बिगड़ी तबियत
- तिहाड़ जेल में बंद हैं
- DDU अस्पताल में किया गया
प्रवर्तन निदेशालय ने कथित दिल्ली आबकारी नीति ‘घोटाले’ से जुड़े धनशोधन के मामले में 46 वर्षीय कविता को इस साल 15 मार्च को गिरफ्तार किया था।
एक अधिकारी ने बताया, ‘‘कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की वजह से उन्हें डीडीयू अस्पताल ले जाया गया है।’’विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा हैं।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



