South Delhi के साकेत इलाके में मंगलवार तड़के एक कार दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। बता दें कि एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार चालक के वाहन पर से नियंत्रण खो देने की वजह से दुर्घटना होने का संदेह है।
South Delhi में घाटी कार दुर्घटना
दक्षिण दिल्ली के साकेत इलाके में मंगलवार तड़के एक कार दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। बता दें कि एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार चालक के वाहन पर से नियंत्रण खो देने की वजह से दुर्घटना होने का संदेह है। उन्होंने बताया कि अनियंत्रित कार ने पहले एक व्यक्ति को अपनी चपेट में लिया और फिर वह पेड़ से टकरा गई।
कार दुर्घटना में 2 लोगों की मौत
अधिकारी ने बताया कि सुबह छह बजे एक फोन आया जिसमें एमबी (South Delhi) रोड पर सैदुलाजाब बस स्टॉप के सामने दुर्घटना होने की सूचना दी गई।पुलिस अधिकारी ने बताया, उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचने पर फुटपाथ पर एक टाटा अल्ट्रोज कार मिली और सड़क पर मूलचंद (28) नामक व्यक्ति का शव पड़ा था। कार चालक समेत दो लोग घायल अवस्था में मिले। उन्होंने बताया कि दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां चालक अल्ताफ (27) की मौत हो गई, जबकि दूसरे व्यक्ति का उपचार चल रहा है।


Download Android App
Download iOS App





