K laxman on Muslim OBC Exclusion : हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसले में कहा कि यदि अनुसूचित जाति (SC) से संबंधित कोई व्यक्ति हिंदू, सिख या बौद्ध धर्म के अलावा किसी अन्य धर्म को अपनाता है, तो उसे अनुसूचित जाति का दर्जा नहीं मिलेगा। अदालत के इस स्पष्ट रुख के बीच संसद में भी आरक्षण से जुड़े अन्य मुद्दों पर बहस तेज हो गई है।
K laxman on Muslim OBC Exclusion: राज्यसभा में OBC आरक्षण पर उठा सवाल

इसी संदर्भ में राज्यसभा में 29 मार्च को बीजेपी के वरिष्ठ नेता और OBC मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. लक्ष्मण ने मुसलमानों को OBC श्रेणी से बाहर करने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि आरक्षण का आधार धर्म नहीं होना चाहिए। इस मांग पर संसद में खूब हंगामा देखने को मिला। उन्होंने यह भी मांग की कि कई राज्यों में मान्यता प्राप्त OBC समुदायों को केंद्र की OBC सूची में शामिल किया जाए।
शून्यकाल के दौरान इस मुद्दे को उठाते हुए डॉ. लक्ष्मण ने कहा कि तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में कई ऐसे समुदाय हैं जिन्हें राज्य स्तर पर OBC का दर्जा मिला हुआ है, लेकिन उन्हें अभी तक केंद्रीय OBC सूची में शामिल नहीं किया गया है।
उन्होंने बताया कि इन समुदायों के संबंध में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (NCBC) की सिफारिशें भी सामने आ चुकी हैं, इसके बावजूद उन्हें केंद्रीय सूची में जगह नहीं मिल पाई है।
NCBC ने कई जातियों को शामिल करने की दी सिफारिश
डॉ. लक्ष्मण ने कहा कि राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग पहले ही तेलंगाना की 27 और आंध्र प्रदेश की 5 जातियों को केंद्रीय OBC सूची में शामिल करने की सिफारिश कर चुका है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि इन सिफारिशों पर जल्द कार्रवाई की जाए, ताकि संबंधित समुदायों को आरक्षण से मिलने वाले अवसर और लाभ प्राप्त हो सकें।
K laxman on Muslim OBC Exclusion: लंबे समय से उठ रही है केंद्रीय सूची में शामिल करने की मांग

बीजेपी नेता ने कहा कि कई राज्यों के OBC समुदाय लंबे समय से केंद्रीय सूची में शामिल किए जाने की मांग कर रहे हैं। उनके अनुसार यदि इन समुदायों को केंद्रीय OBC सूची में जगह मिलती है तो इससे सामाजिक न्याय और पिछड़े वर्गों के सशक्तिकरण को और मजबूती मिलेगी।
यह भी पढ़ें – एनडीए नेताओं का ममता बनर्जी पर हमला, कहा-जनसमर्थन घटा तो कर रहीं सहानुभूति बटोरने की कोशिश


Download Android App
Download iOS App




