भोपाल : दलित वर्ग से जुड़े प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी को कांग्रेस की सत्ता आने पर डिप्टी सीएम बनाने का बयान देने वाले संगठन महामंत्री दीपक बावरिया के बयान से पीसीसी चीफ कमलनाथ ने अनभिज्ञता जाहिर कर दी है।
वहीं कमलनाथ के नजदीकी माने जाने वाले पूर्व सांसद सज्जन वर्मा ने दीपक बावरिया पर पलटवार करते हुए कहा कि बावरिया ने एससी के लोगों को पहले दर्जे का नहीं दोयम दर्जे का समझा, उसके लिए धन्यवाद। उन्होंने कहा कि दीपक बावरिया जो बोलते हैं उसे हम यह मानते हैं कि राहुल गांधी बोल रहे हैं।
उन्होंने डिप्टी सीएम बनाने की बात की है और उस पर अमल भी होगा। उन्होंने कहा कि बावरिया ने जिस तरह से डिप्टी सीएम का ऐलान सार्वजनिक किया है, इसी तरह वे मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान भी कर दें तो अच्छा होगा?
गौरतलब है कि कल दीपक बावरिया ने मीडिया से बातचीत के दौरान इस बात की घोषणा कर दी थी कि यदि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सत्ता वापसी होती है तो सुरेंद्र चौधरी डिप्टी सीएम होंगे। सज्जन वर्मा के बयान के बाद कांग्रेस की राजनीति में बवाल सा मच गया है। माना जा रहा है कि दीपक बावरिया को अपने इस बयान पर हाईकमान के समक्ष स्थिति स्पष्ट करनी होगी।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



