कोलकाता : चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के रवैये से आहत मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार की शाम से प्रस्तावित चीन दौरा रद्द कर दिया है। बार-बार ध्यान आकर्षित करने के बावजूद चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के साथ राजनीतिक विचार-विमर्श के कार्यक्रम तय नहीं होने के कारण मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चीन दौरा करने का निर्णय किया।
उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के अनुरोध पर भारत और चीन के बीच राजनीतिक विचार-विमर्श के लिए नौ दिवसीय चीन दौरा का कार्यक्रम बनाया था। राज्य के वित्त मंत्री अमित मित्रा ने कहा कि अभी तक चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं के साथ बैठक की मंजूरी नहीं मिलने के कारण मुख्यमंत्री ने यह दौरा रद्द किया गया है। ममता बनर्जी नहीं चाहती है कि वह केवल पर्यटक के रूप में चीन जायें, बल्कि वह देश हित को ध्यान में रख कर वह चीन जा रही थी।
मुख्यमंत्री का बीजिंग के साथ-साथ शंघाई में व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की भी योजना थी। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय व चीन में भारत के राजदूत के माध्यम से चीनी नेताओं के साथ विचार-विमर्श का कार्यक्रम मांगा जा रहा था, लेकिन अंतिम समय तक इसकी मंजूरी नहीं मिलने की वजह से दौरा रद्द करने का फैसला किया गया।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



