जेएनयू के पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ये देश में हिंदू और मुस्लिम समुदायों के बीच टकराव पैदा करने का काम करते हैं। इस टकराव को बढ़ाने में नागरिकता संशोधन कानून आग में घी डालने का काम कर रहा है।
कांग्रेस नेता चिदंबरम ने भाजपा पर साधा निशाना, ट्वीट कर कही ये बात
कन्हैया कुमार महाराष्ट्र के परभणी के पाथरी में मंगलवार को नागरिकता कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी के खिलाफ रैली को संबोधित कर रहे थे। राकांपा के विधान पार्षद अब्दुल्ला दुर्रानी ने इसका आयोजन किया था । उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘मोदी और शाह ने गुजरात चुनावों के दौरान हिंदू और मुस्लिमों के बीच टकराव पैदा करने की कोशिश की थी। अब वही हथकंडा वे देश में आजमा रहे हैं । ’’ उन्होंने कहा कि नागरिकों को धार्मिक टकरावों को दूर रखना चाहिए और बेरोजगारी तथा अर्थव्यवस्था की बदहाल स्थिति को लेकर मौजूदा सरकार से सवाल पूछना चाहिए।
उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘सीएए के जरिए सरकार देश भर में भड़की आग में तेल डालने का काम कर रही है । ’’जेएनयूएसयू के पूर्व नेता ने आरोप लगाया कि देश में विद्यमान समस्याओं के बारे में जब भी कोई सरकार से सवाल करता है तो वह उलटे उनकी नागरिकता पूछते हैं। उन्होंने आगे कहा कि सीएए लोगों को नागरिकता देने के बजाए उनकी नागरिकता छीन लेगा ।


Download Android App
Download iOS App



