उत्तर कर्नाटक के धारवाड़ में मंगलवार को चार मंजिला निर्माणाधीन इमारत के ढ़हने से दो लोगों की मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा कई अन्य लोग मलबे में फंसे हुए हैं।
पुलिस ने बताया कि कुमारेशवरनगर में इमारत के ढहने से धूल का गुबार छा गया और आसपास के लोगों और राहगीर दहशत में आ गए। धारवाड़ थाने के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ दो लोगों की मौत हो गई और करीब 30-40 लोग फंस गए हैं।’’
मोदी ‘चौकीदार’ होने का नाटक कर रहे हैं : कांग्रेस
पुलिस ने कहा कि बचावकर्ताओं ने 28 लोगों को मलबे में से निकाला गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव एवं राहत अभियान में 10 एंबुलेंस और पांच दमकल की गाड़ियों को लगाया गया है।
आसपास के लोगों ने कहा कि इमारत के भूतल पर कई दुकानें थीं और कई लोग उनमें जाते करते थे। कांग्रेस नेता विनय कुलकर्णी ने कहा कि इमारत के साझेदारों में से एक उनके रिश्तेदार हैं।
उन्होंने पत्रकारों से कहा कि इसमें जो भी शामिल है उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। मलबे में फंसे हुए अधिकतर लोग उत्तर भारत के प्रवासी मजदूर हैं जो वहां टाइल लगा रहे थे। मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि वह निर्माणाधीन इमारत के ढहने की खबर मिलने से स्तब्ध है।


Download Android App
Download iOS App



