अरुणाचल के 2 मंत्रियों, 6 विधायकों ने BJP छोड़ी, NPP में हुए शामिल

Summary :

अरुणाचल प्रदेश में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के दो मंत्री और छह विधायक मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा की

अरुणाचल प्रदेश में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के दो मंत्री और छह विधायक मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा की नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) में मंगलवार को शामिल हो गये।

गृह मंत्री कुमार वाई और पर्यटन मंत्री जारकार गामलिन और छह विधायकों को भाजपा ने टिकट देने से इनकार कर दिया था।

भाजपा केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में 12 राज्यों के उम्मीदवारों पर चर्चा

वाई ने कहा कि भाजपा ने ‘‘झूठे वादे’’ करके लोगों के मन में अपनी पहले जैसी प्रतिष्ठा खो दी है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम सिर्फ चुनाव नहीं लड़ेंगे बल्कि राज्य में एनपीपी की सरकार बनाएंगे।’’

भाजपा के आठ विधायकों के अलावा, पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (पीपीए) का एक विधायक और भगवा पार्टी के अन्य 19 नेता भी एनपीपी में शामिल हुए।

Desk Team