कांग्रेस ने रेटिंग एजेंसी मूडीज इनवेस्टर्स सर्विस द्वारा भारत की रेटिंग ‘बीएए2’ से घटाकर ‘बीएए3’ किए जाने को लेकर मंगलवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा। केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला वर्ष 30 मई को पूरा हो गया है। केंद्र सरकार के द्वारा किए गए कामों पर विपक्षी लगातार हमलावर रहे है।
इस बीच कांग्रेस ने मंगलवार को केंद्र सरकार के पिछले 6 सालों के कामकाज पर निशाना साधा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है और कहा है कि 6 साल में परिवर्तन हुआ है, लेकिन मूडी ने जीडीपी की रैंकिंग को डाउनग्रेड कर दिया है। और इस समय मोदी जी कहां गए।
छे साल का परिवर्तन
आज मूडी का डाउंग्रेडसरकार के मुद्दे :
विवाद से जुड़े :
१)लव जिहाद
२)घर वापसी
३)सर्जिकल स्ट्राइक
४)ट्रिपल तलाक़
५)३७०
६)यू॰ए॰पी॰ए॰
७)सी॰ए॰ए॰
८)एन॰आर॰सी॰देश के मुद्दे :
हेल्थ
शिक्षा
बेरोज़गारी
ग़रीबी
मिड्डलक्लास
आर्थिक मंदीकहाँ गए मोदी जी ?
— Kapil Sibal (@KapilSibal) June 2, 2020
सिब्बल ने ट्वीट कर कहा कि “6 साल का परिवर्तन, आज मूडी का डाउंग्रेड सरकार के मुद्दे ये हैं। विवाद से जुड़े : 1.लव जिहाद 2.घर वापसी 3.सर्जिकल स्ट्राइक 4.ट्रिपल तलाक 5.370 6.यूएपीए 7.सीएए 8.एनआरसी। वहीं देश के मुद्दे- हेल्थ, शिक्षा, बेरोजगारी, गरीबी, मिड्डलक्लास, आर्थिक मंदी। कहां गए मोदी जी ?”
Covid-19 : इंदौर में 3570 संक्रमित मामलों की पुष्टि, महामारी से 2000 से अधिक लोगों ने पाई निजात
गौरतलब है कि रेटिंग एजेंसी मूडीज़ इनवेस्टर्स सर्विस ने सोमवार को भारत की सावरेन (राष्ट्रीय) क्रेडिट रेटिंग को पिछले दो दशक से भी अधिक समय में पहली बार ‘बीएए2’ से घटाकर ‘बीएए3’ कर दिया। एजेंसी ने कहा है कि नीति निर्माताओं के समक्ष आने वाले समय में निम्न आर्थिक वृद्धि, बिगड़ती वित्तीय स्थिति और वित्तीय क्षेत्र के दबाव जोखिम को कम करने की चुनौतियां खड़ी होंगी। ‘बीएए3’ सबसे निचली निवेश ग्रेड वाली रेटिंग है। इसके नीचे कबाड़ वाली रेटिंग ही बचती है।


Download Android App
Download iOS App



