अतिउत्साहित भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) चौथी बार मुख्यमंत्री बने अपने नेता बी एस येदियुरप्पा के राज्य विधानसभा में सोमवार को बहुमत साबित करने के लिए बहुमत परीक्षण जीतने को लेकर आश्वस्त है। पार्टी के अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता जी. मधुसूदन ने कहा, “चूंकि हमारे सभी 105 विधायक एकजुट हैं, जिससे हम आश्वत हैं कि हम विधानसभा में बहुमत परीक्षण पास कर लेंगे। कांग्रेस-जद-एस के 17 बागी विधायकों के अयोग्य घोषित होने के बाद विधानसभा में मौजूदा सीटें 225 से घटकर 208 हो गई हैं और विश्वास मत जीतने के लिए हमारे पास 105 मत हैं।”
सतारुढ़ पार्टी ने रविवार रात को हुई बैठक में सदन में उपस्थित रहने के लिए पार्टी के सभी विधायकों को व्हिप जारी किया, जिससे वे विश्वास मत के समर्थन में मतदान कर सकें और वित्त वर्ष 2019-20 के लिए राज्य के बजट का वित्त विधेयक पारित हो सके।
मधुसूदन ने आगे कहा, “मुख्यमंत्री बिना बहस के विश्वास प्रस्ताव पेश करेंगे और विश्वास मत जीतने के बाद वित्त विधेयक के पारित होने की कार्यवाई आगे बढ़ने पर वे सदन को संबोधित करेंगे।” पार्टी के अनुसार, निर्दलीय एच. नागेश भी विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान कर सकते हैं, क्योंकि उन्होंने कांग्रेस-जद-एस गठबंधन सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा देकर राज्यपाल वजुभाई वाला को आठ जुलाई को एक पत्र लिख कर आश्वासन दिया था।
नागेश 23 जुलाई को विधानसभा में भी उपस्थित नहीं हुए थे, जब पूर्व मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी अविश्वास प्रस्ताव से हार गए थे। मधुसूदन ने कहा, “अगर नागेश भी विश्वास मत के पक्ष में मतदान करते हैं तो हमारे पास 106 सदस्य हो जाएंगे, जबकि बहुमत के लिए 105 मत होने चाहिए।”


Download Android App
Download iOS App



