झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर रेलवे की विशेष पहल, टाटानगर-देवघर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

Summary :

रांची, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटीईटी) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण और राहत भरी खबर सामने आई है। दरअसल, झारखंड टीईटी में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों एवं त्योहार के कारण रेलवे में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने टाटानगर और देवघर जंक्शन के बीच एक जोड़ी विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार ट्रेन ऑन डिमांड (टीओडी) के तहत ट्रेन संख्या 08119/08120 टाटानगर-देवघर-टाटानगर स्पेशल का परिचालन किया जाएगा। रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 08119 टाटानगर-देवघर स्पेशल 1 नवंबर 2026 (रविवार) को टाटानगर…

रांची, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटीईटी) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण और राहत भरी खबर सामने आई है। दरअसल, झारखंड टीईटी में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों एवं त्योहार के कारण रेलवे में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने टाटानगर और देवघर जंक्शन के बीच एक जोड़ी विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार ट्रेन ऑन डिमांड (टीओडी) के तहत ट्रेन संख्या 08119/08120 टाटानगर-देवघर-टाटानगर स्पेशल का परिचालन किया जाएगा। रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 08119 टाटानगर-देवघर स्पेशल 1 नवंबर 2026 (रविवार) को टाटानगर से शाम 6:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन सोमवार सुबह 8:00 बजे देवघर पहुंचेगी।

यह विशेष ट्रेन कांड्रा, चांडिल, पुरुलिया, झालिदा, बोकारो, आसनसोल, उखड़ा, सैंथिया, रामपुरहाट, बाराहाट, भागलपुर, बाराहाट और बांका सहित निर्धारित स्टेशनों पर रुकेगी। वहीं, ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे की समय-सारणी के अनुसार होगी।

ट्रेन में कुल 16 आईसीएफ कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 12 सामान्य द्वितीय श्रेणी (जीएस), 2 सेकंड क्लास लगेज-कम-ब्रेक वैन (एसएलआरडी) और 2 अन्य निर्धारित कोच शामिल हैं। ट्रेन का प्राथमिक रखरखाव टाटानगर में किया जाएगा।

रेलवे के इस निर्णय से झारखंड टीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के साथ-साथ दीपावली एवं छठ पर्व के दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों को भी अतिरिक्त सुविधा मिलने की उम्मीद है।

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटीईटी) 10 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद राज्य के सभी 24 जिलों में रविवार को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) द्वारा किया जा रहा है।

जेएसी यह परीक्षा प्रदेशभर में निर्धारित 900 से अधिक केंद्रों पर आयोजित करेगी, जिसमें लाखों की संख्या में अभ्यर्थियों के उपस्थित होने की संभावना है। जेटीईटी दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

ऐसे में जो अभ्यर्थी झारखंड टीईटी में शामिल होने वाले हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे समय से केंद्र पर रिपोर्ट करने के अलावा अपना साथ प्रवेश पत्र याद से ले जाएं।

–आईएएनएस

डीके/वीसी

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.