गुरुवार को कर्नाटक कांग्रेस के बागी विधायक मुंबई से बेंगलुरु पहुंचे गए है इसके बाद विधानसभा स्पीकर से मिलने पहुंचे। साथ ही बागी विधायक कड़ी सुरक्षा के बीच भागते हुए स्पीकर के पास पहुंचे।
#WATCH: Rebel Congress MLA Byrathi Basavaraj runs into the Speaker’s office in Vidhana Soudha, Bengaluru. #Karnataka pic.twitter.com/L6zrzPqCub
— ANI (@ANI) July 11, 2019
कर्नाटक के बागी विधायक बी बसावराज, रमेश जारकिहोली, शिवराम हेब्बर, बीसी पाटिल, सोमशेकर, नारायण गौड़ा, गोपाल, विश्वनाथ, महेश कुमताहल्ली और प्रताप पाटिल समेत 11 बागी विधायक स्पीकर के चैंबर में प्रवेश कर गए हैं।
फिलहाल ये विधायक विधानसभा स्पीकर से मुलाकात कर रहे हैं। वहीं, विधानसभा में सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम किए गए हैं।
इससे कुछ घंटे पहले उच्चतम न्यायालय ने उन्हें विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर इस्तीफे के अपने फैसले से अवगत कराने की अनुमति दी थी।
विधायक बेंगलुरू आने के लिए दिन में दो बजकर 50 मिनट पर विमान में सवार हुए थे।
शीर्ष अदालत ने कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष के आर रमेश कुमार से कांग्रेस-जदएस गठबंधन के दस बागी विधायकों के इस्तीफे के बारे में बृहस्पतिवार को फैसला ‘‘अविलंब’’ करने को कहा और इन विधायकों को शाम छह बजे उनसे मिलने की अनुमति दी।
प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि अदालत के शुक्रवार को फिर से सुनवाई के लिए बैठने तक स्पीकर अपने फैसले से अवगत कराएं।
ये विधायक इस्तीफा देने और 13 महीने पुरानी राज्य सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद शनिवार शाम से मुंबई के एक होटल में डेरा डाले हुए थे।
कर्नाटक में कांग्रेस के वरिष्ठ मंत्री डी के शिवकुमार को उस होटल में घुसने से रोका गया था जहां विधायक ठहरे हुए थे।
विधायकों द्वारा मुंबई पुलिस आयुक्त को जानकारी दी गई कि उन्हें मंत्री से खतरा है और इसके बाद पुलिस ने शिवकुमार को हिरासत में लेकर बेंगलुरू वापस भेज दिया था।


Download Android App
Download iOS App



