केसीआर ने 4000 स्कूल बंद कर दिए : कांग्रेस

Summary :

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट किया, केसीआर सरकार ने पिछले कार्यकाल में 4,000 स्कूल बंद कर दिए और 2,000 अन्य स्कूल बंद हो रहे हैं।

कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि तेलंगाना में के. चंद्रशेखर राव सरकार ने 4,000 सरकारी स्कूल बंद कर दिए हैं और 2,000 स्कूल बंद होने वाले हैं। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट किया, “केसीआर सरकार ने पिछले कार्यकाल में 4,000 स्कूल बंद कर दिए और 2,000 अन्य स्कूल बंद हो रहे हैं। विखंडन शब्द केसीआर के लिए बना है – सचिवालय से लेकर सार्वजनिक शिक्षा तक।” 

सुरजेवाला ने एक मीडिया रिपोर्ट साझा करते हुए इसे “तेलंगाना की सरकारी शिक्षा पर केसीआर का नवीनतम प्रहार” करार दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में कम नामांकन के कारण लगभग 2,000 स्कूल बंद होने के कगार पर हैं। 

Desk Team