खुद को टाइगर कहने वाली ममता अब सीजेपी से समझौता कर रही हैं, ये उनका पतन है : लॉकेट चटर्जी

Summary :

कोलकाता, 2 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता और पूर्व सांसद लॉकेट चटर्जी ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो खुद को कभी रॉयल बंगाल टाइगर कहती थीं, उनका अब कुछ नहीं बचा है। ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की मौजूदगी को लेकर पूर्व सांसद लॉकेट चटर्जी ने कहा, “यह पूरे देश में चल रहा है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रविवार को हरियाणा में कार्यक्रम किया था। आज भी भागलपुर में कार्यक्रम करके यहां आएंगे। पूरे देश में हम लोग चाहते हैं कि लोकतंत्र को बचाने के लिए…

कोलकाता, 2 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता और पूर्व सांसद लॉकेट चटर्जी ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो खुद को कभी रॉयल बंगाल टाइगर कहती थीं, उनका अब कुछ नहीं बचा है।

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की मौजूदगी को लेकर पूर्व सांसद लॉकेट चटर्जी ने कहा, “यह पूरे देश में चल रहा है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रविवार को हरियाणा में कार्यक्रम किया था। आज भी भागलपुर में कार्यक्रम करके यहां आएंगे। पूरे देश में हम लोग चाहते हैं कि लोकतंत्र को बचाने के लिए सब लोगों को आना पड़ेगा, राजनीति से ऊपर उठकर आना पड़ेगा। देशविरोधी शक्तियां आकर सब लोगों को एकजुट करने की कोशिश नहीं कर रही हैं, बल्कि खुद को बचाने की कोशिश कर रही हैं। इसलिए वे एक-दूसरे का हाथ पकड़कर रहना चाहती हैं।”

उन्होंने कहा कि आपने देखा है कि ममता बनर्जी के पास अब कुछ नहीं बचा है। जो खुद को पहले रॉयल बंगाल टाइगर कहती थीं, अब जाकर कॉकरोच जनता पार्टी के साथ भी समझौता कर लिया है। आप देखिए कि वे कितनी हताश हो चुकी हैं। जो पहले सरकार में थीं, उनकी स्थिति आज कैसी हो गई है।

भाजपा नेता ने कहा कि हम लोग सबसे कहना चाहते हैं कि भारत के विकास, सुरक्षा और बच्चों के भविष्य के लिए हमलोगों को लोकतंत्र बचाने के लिए पदयात्रा करनी पड़ेगी। आप सोचिए, कुछ दिन पहले तक क्या होता था। वीडियो में देखा जा सकता है कि कांग्रेस को वे किस नजर से देखती थीं, किस भाव से देखती थीं और आज देखिए, उन्हें ‘मैडम’ कहकर संबोधित कर रही हैं। मतलब यह सीजन के बदलने जैसा है। अभी उनका यही सीजन चल रहा है।

लॉकेट चटर्जी ने कहा कि टीमसी की कोई स्पष्ट विचारधारा नहीं रही, कोई स्थायी नीति नहीं रही। हर सीजन में उनकी नीति बदल जाती है। जिसके साथ मिलकर कुछ करना होता है, उसके साथ खड़े हो जाते हैं। अब उनके पास कोई विकल्प नहीं बचा है। दल लगभग टूट चुका है, इसलिए वे अब ‘मैडम’ कह रहे हैं। मुझे तो बहुत शर्म महसूस होती है कि जो पहले मुख्यमंत्री थीं, उन्हें अब आराम करना चाहिए, विश्राम लेना चाहिए। उनकी पार्टी में अब कोई बचा नहीं है और बहुत सारे लोगों ने उन्हें धोखा भी दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी कुछ लिखा है और कई बार दूसरे धर्मों को उकसाने का प्रयास भी किया है। हमने यह सब देखा है। आज की तारीख में इतना भेदभाव नहीं है, लेकिन तुष्टिकरण की राजनीति ममता बनर्जी जी ने खूब की थी। हिंदू समाज पर अत्याचार और तुष्टिकरण की राजनीति की गई थी। अब वह आदत तो गई नहीं है, वह उसकी अभ्यस्त हो चुकी हैं, इसलिए उसी तरह के शब्दों का प्रयोग करती हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर लॉकेट चटर्जी ने कहा कि अब परिवर्तन हो चुका है। अब सब कुछ साफ-सुथरा और व्यवस्थित होगा। कोई भ्रष्टाचार नहीं होगा। फिल्म फेस्टिवल भी अच्छे तरीके से आयोजित होंगे। ऐसा नहीं होगा कि कोई सिंडिकेटबाजी चले। यहां जो लोग प्रतिभाशाली हैं, जो फिल्म फेस्टिवल में अवसर पाने के योग्य हैं, उन्हें ही अवसर मिलना चाहिए।

–आईएएनएस

केके/एबीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.