बिहार के जमुई इलाके में नाबालिग स्टूडेंट्स के साथ हुई शर्मनाक और अभद्र मारपीट की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो के बाद से जनता और मशहूर हस्तियां गुस्से से भर गई हैं। इसी बीच अब बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने एक वीडियो शेयर कर के इस घटना पर तीखा रिएक्शन दिया है।
Disha Patani Sister Reaction: खूशबू ने सोशल मीडिया पर दिया रिएक्शन
View this post on Instagram
खुशबू पाटनी ने सोशल मीडिया पर वीडियो में बेहद कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए समाज की गिरती मानसिकता, महिलाओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि समाज की मानसिकता गिरती जा रही है, खुशबू के मुताबिक एक तरफ देश को ‘विश्वगुरु’ बनाने की बातें की जाती हैं, वहीं दूसरी तरफ समाज में महिलाओं की कोई इज्जत नहीं बची है। उन्होंने आरोपियों को अनपढ़, जाहिल और नशे में धुत बताते हुए कहा कि ये लोग अपनी जिंदगी में कुछ नहीं कर पाए तो अपना गुस्सा बेकसूर युवाओं पर निकालते हैं।
Khushboo Patani New Video: खूशबू ने उठाए सवाल

युवाओं की आज़ादी पर सवाल उठाने वालों को आड़े हाथों लेते हुए खुशबू ने सवाल उठाया कि दो लड़के-लड़कियों के साथ घूमने, दोस्ती करने या स्कूटी से आने-जाने से इन मनचलों को आखिर क्या दिक्कत है? किसी की पर्सनल लाइफ में दखल देने का अधिकार इन्हें किसने दिया है? बिहार के आत्मसम्मान और लॉ एंड ऑर्डर को चैलेंज देते हुए और बिहार के लोगों को झकझोरते हुए उन्होंने कहा कि जिस राज्य से सबसे ज्यादा आईएएस (IAS) और आईपीएस (IPS) अधिकारी निकलते हैं, वहां की कानून-व्यवस्था इतनी लाचार क्यों है? उन्होंने जनता से अपील करी कि इस घटना को सिर्फ सरकार की नाकामी न समझें, बल्कि इसे अपने सेल्फ रिव्यू और ईगो पर लें।
khushboo Patani Reaction On Bihar Case: दोषियों को मिलनी चाहिए कड़ी सज़ा

दोषियों के लिए कड़ी सजा की मांग करते हुए खुशबू ने वीडियो के आखिर में कहा कि उन्होंने प्रशासन से मांग करी है कि मेन आरोपी (गमछा पहने युवक) और उसके साथियों को ऐसी सख्त सजा मिलनी चाहिए कि उनकी रूह कांप जाए, ताकि आने वाले समय में कोई ऐसी घिनौनी हरकत करने की हिम्मत न कर सके। उन्होंने संविधान के बारे में बात करते हुए कहा कि हर नागरिक को अपनी मर्जी से जीने का पूरा हक है।
हालांकि इस घटना के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से पुलिस प्रशासन भी हरकत में आया है और आरोपियों की पहचान करने में जुट गया है। ऐसे में अब ये देखना बहद ही दिलचस्प होगा कि क्या इस केस में कोई सख्त कानूनी कार्रवाई की जाती है या नहीं।


Download Android App
Download iOS App




