Legal Action On The Vvaan: Sidharth और Tamannaah की फिल्म ‘द वन’ पर हुआ विवाद, बिना राइट्स के गाना चुराने का लगा आरोप

Summary :

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन’ के ट्रेलर में ‘अयि गिरि नंदिनी’ गाने का बिना अनुमति उपयोग करने पर वोकलिस्ट सरगम वैश ने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। सरगम का कहना है कि इस गाने के राइट्स एक बड़े म्यूजिक लेबल के पास हैं, जिससे उनके मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट पर असर पड़ सकता है और उन्होंने मेकर्स को गाना तुरंत हटाने का अल्टीमेटम दिया है। दीपक कुमार मिश्रा और अरुणाभ कुमार द्वारा निर्देशित यह पौराणिक जंगलों पर आधारित फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की अपकमिंग फिल्म ‘द वन’ रिलीज से ठीक पहले एक कानूनी पचड़े में फंसती नजर आ रही है। यह पूरा विवाद फिल्म के ट्रेलर में ‘अयि गिरि नंदिनी’ गाने के इस्तेमाल को लेकर शुरू हुआ है। पॉपुलर वोकलिस्ट सरगम वैश ने फिल्म निर्माताओं पर पहले से बिना किसी अनुमति के उनके गाने को ट्रेलर में इस्तेमाल करने का गंभीर आरोप लगाया है।

Legal Action On The Vvaan: सरगम वैश ने दी कानूनी कार्रवाई की वॉर्निंग

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sargam Vaish (@sargamvaish)

सरगम वैश ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि उन्होंने फिल्म के ट्रेलर या प्रमोशन के लिए अपने गाने के इस्तेमाल की कोई सहमति नहीं दी थी। सरगम के मुताबिक, इस गाने के राइट्स पहले ही एक बड़े म्यूजिक लेबल के पास सेफ हैं, ऐसे में बिना परमिशन के गाने का इस्तेमाल उनके मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट को इफेक्ट कर सकता है।

उन्होंने निर्माताओं को वॉर्निंग दी है कि अगर ट्रेलर से उनका गाना तुरंत नहीं हटाया गया, तो उनकी कानूनी टीम मेकर्स के खिलाफ सख्त कोर्ट एक्शन लेगी। साथ ही, उन्होंने अपने फैंस से इस पोस्ट को शेयर कर सपोर्ट देने की अपील भी करी है।

क्या है फिल्म ‘द वन’ की डिटेल्स?

The Vvaan Details
The Vvaan Details (Source: Google)

फिल्म ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के जरिए सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म कहानी और बैकग्राउंड मध्य भारत के घने, पौराणिक और रहस्यमयी जंगलों की कहानी पर बेस्ड है, वहीं यह फिल्म भारतीय लोककथाओं से जुड़ी हुई भी दिखाई दे रही है।

The Vvaan Release Date
The Vvaan Release Date (Source: Google)

वहीं इस फिल्म के निर्देशन को लेकर बात करें तो इसे ‘पंचायत’ फेम दीपक कुमार मिश्रा और अरुणाभ कुमार ने मिलकर बनाया है। यह बालाजी मोशन पिक्चर्स और द वायरल फीवर (TVF) का एक कम्बाइन प्रोजेक्ट है। इसी के साथ आपको बता दें कि यह फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Read More: Bollywood Stars On Second Baby Of DeepVeer: रणवीर-दीपिका के दूसरी बार मां-बाप बनने पर खुश हुआ बॉलीवुड, इन स्टार्स ने दी दिल खोलकर बधाइयां

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।