बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर अजय देवगन एक बार फिर अपने सबसे आइकॉनिक किरदार ‘विजय सलगांवकर’ बनकर बड़े पर्दे पर लौटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर मच-अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ (Drishyam 3 The Conclusion) सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। पिछली दोनों फिल्मों की तरह इस बार भी फैंस के बीच जबरदस्त दीवानगी देखने को मिल रही है। फिल्म की रिलीज के साथ ही इसकी स्टारकास्ट की फीस को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं, जिसमें सामने आया है कि अजय देवगन ने बाकी कलाकारों के मुकाबले कई गुना ज्यादा फीस ली है।
अजय देवगन की फीस ने चौंकाया, तब्बू से 528% ज्यादा चार्ज

फिल्म में अपनी तेज-तर्रार बुद्धि से सबको चौंकाने वाले ‘विजय सलगांवकर‘ यानी अजय देवगन इस फ्रैंचाइज़ी के मेन चेहरा हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘दृश्यम 3‘ के लिए अजय देवगन ने लगभग 18 से 22 करोड़ रुपये के बीच फीस चार्ज की है। हालांकि, हैरान करने वाली बात यह है कि ‘दृश्यम 2‘ के मुकाबले इस बार उनकी फीस कुछ कम बताई जा रही है, लेकिन इसके बावजूद वह इस फिल्म के सबसे महंगे स्टार हैं। उनकी यह फीस फिल्म में ‘मीरा देशमुख‘ का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस तब्बू की तुलना में करीब 528 प्रतिशत ज्यादा है, जो हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है।
तब्बू, श्रिया सरन और इशिता दत्ता को कितनी रकम मिल रही है?

फिल्म में पुलिस अधिकारी और सख्त मां ‘मीरा देशमुख’ के रूप में नजर आने वाली तब्बू इस कहानी का बेहद अहम हिस्सा हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, तब्बू को इस तीसरे पार्ट के लिए 2.5 करोड़ से 3.5 करोड़ रुपये के आसपास फीस दी गई है। वहीं, विजय की पत्नी ‘नंदिनी‘ का किरदार निभाने वाली श्रिया सरन को लगभग 1 करोड़ रुपये और उनकी बड़ी बेटी ‘अंजू’ का किरदार निभाने वाली इशिता दत्ता को 50 लाख से 80 लाख रुपये के बीच सैलरी मिलने की खबर सामने आई है। इन कलाकारों की ऑन-स्क्रीन परफॉर्मेंस हमेशा से ही दर्शकों को बांधकर रखती है।
रजत कपूर की सैलरी रही सबसे कम और इस बार होगी बिल्कुल नई कहानी

बात करें बाकी आर्टिस्टस की, तो फिल्म में ‘महेश देशमुख‘ का किरदार निभाने वाले सीनियर एक्टर रजत कपूर की फीस इस स्टारकास्ट में सबसे कम यानी करीब 40 लाख से 70 लाख रुपये के बीच बताई जा रही है। इसके अलावा, इस बार की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ‘दृश्यम 3‘ की कहानी मलयालम ओरिजिनल फिल्म से बिल्कुल अलग और नई होने वाली है, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है। अब देखना यह है कि क्या इस बार भी विजय सलगांवकर पुलिस और कानून को चकमा दे पाएगा या इस खेल का कोई नया अंत होगा।
Read More: Drishyam 3: रिलीज से पहले ही Ajay Devgn की फिल्म ने मचाया तहलका, जानें कितना हुआ..


Download Android App
Download iOS App




