पीलीभीत के गैर-हिंदू परिवार ने हरिद्वार पहुंचकर अपनाया हिंदू धर्म, माहिद बने मोहित और शबीना बनीं खुशी

Summary :

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से आए एक गैर-हिंदू परिवार ने हरिद्वार में पूरे विधि-विधान के साथ हिंदू धर्म अपना लिया है। परिवार में पति-पत्नी और तीन बच्चे शामिल हैं, जिन्होंने हरिद्वार में गंगा पूजन, हवन और अनुष्ठान किया। इसके बाद पति माहिद का नाम मोहित और पत्नी शबीना का नाम खुशी रखा गया।

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के एक गैर-हिंदू परिवार ने आज हरिद्वार पहुंचकर पूरे विधि-विधान से हिंदू धर्म अपनाया है। परिवार में पति-पत्नी और तीन बच्चे शामिल हैं, उन्होंने हरिद्वार में गंगा पूजन, हवन और अनुष्ठान किया। इसके बाद पांचों के नामकरण संस्कार भी कराए गए। इसके बाद से पति माहिद का नाम मोहित और पत्नी शबीना का नाम खुशी रखा गया।

परिवार ने अपनाया हिंदू धर्म

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को परिवार हरिद्वार के चंडी घाट पर पंहुचा। यहां होने गंगा पूजा, हवन और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ उन्होंने हिंदू धर्म को अपनाया। इसके बाद उन्होंने अपने नाम बदले, पति का नाम माहिद से मोहित हो गया और पत्नी का नाम शबीना से खुशी रखा गया। परिवार ने बताया कि उन्होंने यह फैसला बिना किसी दबाव के स्वेच्छा से लिया है। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में सम्मान और दयाभाव है, इसके अलावा शांति भी महसूस होती है।

बच्चों के नाम को लेकर थोड़ी असमंजस

मोहित की पत्नी शबीना (अब खुशी) ने परिवार के साथ सनातन धर्म अपनाने की बात कहते हुए बताया कि वे काफी समय से हिंदू रीति-रिवाज और त्योहार मना रही थीं क्योंकि उन्हें इस धर्म में अच्छा लगता था। अब वह पहचान पत्र में भी अपना नाम बदलवाना चाहती हैं, जिसके लिए यह प्रक्रिया पूरी की जा रही है। बच्चों के नाम को लेकर थोड़ी असमंजस की स्थिति रही; जहां खुशी ने बच्चों के हिंदू धर्म से जुड़े नामों की बात कही, वहीं उनके पति मोहित ने बच्चों के नाम रिहान, आरव और इनाया बताए थे।

Also Read: गाजीपुर में एक लड़की ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में लगाए ये आरोप, 2 आरोपी गिरफ्तार

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।