गाजीपुर के मोहम्मदाबाद क्षेत्र से एक आत्महत्या का मामला सामने आया है। जहां मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के जमालपुर वार्ड नंबर-11 में एक लड़की ने फांसी लगा ली। लड़की की पहचान शालिनी गुप्ता के रूप में की जा रही है । वह पास के स्कूल में पढ़ती थी, साथ ही में उसके साथ एक अनस नाम का लड़का पढ़ता था। परिजनों के अनुसार, दोनों के बीच इंस्टाग्राम के जरिए बातचीत होती थी और कुछ समय बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए थे।
सुसाइड नोट में शालिनी ने क्या लिखा?
स्कूल में कथित तौर पर फटकार मिलने के बाद शालिनी काफी परेशान हो गई थी। परिजनों के मुताबिक, इस घटना का उस पर गहरा असर पड़ा। इसके बाद उसने अपनी मां के नाम एक सुसाइड नोट लिखा। नोट में शालिनी ने अनस से बातचीत और उनके बीच प्रेम संबंध होने की बात कही। साथ ही उसने लिखा कि बाद में अनस के बार-बार मिलने के आग्रह पर उसने उससे मिलने से मना कर दिया था।
सुसाइड नोट में शालिनी ने आरोप लगाया कि इसके बाद अनस और उसके भाई की ओर से उसे काफी डराया-धमकाया जा रहा था। सुसाइड नोट में उसने लिखते हुए कहा कि इस स्थिति से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। साथ ही, उसने दोनों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग भी की थी।
परिजनों के मुताबिक, शालिनी सुबह काफी देर तक शालिनी के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिवार के सदस्यों ने दरवाजा तोड़ा तो वह अंदर फंदे से लटकी मिली। घटना की जानकारी मिलते ही घर में मातम छा गया और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
अनस और उसके भाई को हुई जेल
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । पुलिस के अनुसार मृतका के पास से सुसाइड नोट मिला है। मृतका की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है ।आरोपी अनस और उसके भाई को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।


Download Android App
Download iOS App




