‘सपा सरकार बनी तो पत्रकारों को मिलेगी बुलेटप्रूफ जैकेट और हेलमेट’, अखिलेश यादव ने किया ऐलान

Summary :

अखिलेश ने पत्रकारों को लोकतंत्र का बेहद अहम स्तंभ बताते हुए कहा कि जोखिम भरे माहौल में निष्पक्ष और स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए सुरक्षित वातावरण बनाना सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर राज्य के डिप्टी सीएम पर भी सीधा तंज कसा।

UP news

UP news : उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया है।

लखनऊ में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि राज्य में सपा की सरकार बनने पर पत्रकारों को रिपोर्टिंग के दौरान सुरक्षा देने के लिए बुलेटप्रूफ जैकेट और हेलमेट मुहैया कराए जाएंगे।

अखिलेश ने पत्रकारों को लोकतंत्र का बेहद अहम स्तंभ बताते हुए कहा कि जोखिम भरे माहौल में निष्पक्ष और स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए सुरक्षित वातावरण बनाना सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर राज्य के डिप्टी सीएम पर भी सीधा तंज कसा।

‘डिप्टी सीएम बुक कर लें ई-रिक्शा’ – अखिलेश

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर मौजूदा सरकार को घेरा। डिप्टी सीएम पर निशाना साधते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि उन्हें अब अपने लिए ई-रिक्शा बुक कर लेना चाहिए। अखिलेश ने यह बयान डिप्टी सीएम ब्रिजेश पाठक के उस बयान के बाद दिया जिसमें वे युवाओं को ई-रिक्शा चलाने की नसीहतें दे रहे थे।

यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की युवाओं को “नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाकर पैसा कमाने” की सलाह दी थी। इसे लेकर उन्होंने कहा, “नौकरी के चक्कर में मत पड़ो, अपना 4 घंटा ई-रिक्शा चलाओ और खूब पैसा कमाओ.”

नीतियों का हिस्सा है प्रस्ताव

2027 के यूपी चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी लगातार अपनी भावी नीतियों और जनता से जुड़े वादों को सामने रख रही है। पत्रकारों को सुरक्षा उपकरण देने का प्रस्ताव भी इसी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। योजना के विस्तृत स्वरूप और इसके क्रियान्वयन की जानकारी आने वाले समय में पार्टी के मेनिफेस्टो (Manifesto) के जरिए साफ हो सकेगी।

यह भी पढ़ें – गाजीपुर में एक लड़की ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में लगाए ये आरोप, 2 आरोपी गिरफ्तार

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।