बॉलीवुड के पॉपुलर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। दरअसल शनिवार को दोनों ने अपने दूसरे बच्चे का इस दुनिया में स्वागत किया है। दोनों को एक प्यारी सी बेटी हुई है और ऐसे में बेटी के जन्म की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के सितारों की ओर से बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया।
रणवीर और दीपिका ने 19 सितंबर को सोशल मीडिया पर एक ज्वाइंट पोस्ट के जरिए यह खुशखबरी शेयर की थी। उस पोस्ट में नन्हे बच्चे के पैरों की तस्वीर के साथ लिखा था कि, “बेटी का स्वागत है… 19/9/2026… दुआ, दीपिका, रणवीर।” इस ऐलान के बाद दोनों के चाहने वालों ने उन्हें जमकर बधाइयां दीं।
आदित्य धर ने खास अंदाज में दी बधाई

रणवीर की फिल्म ‘धुरंधर’ के मेकर आदित्य धर के रिएक्शन ने खास तौर पर सबका ध्यान खींचा। उन्होंने कपल को बधाई देते हुए लिखा कि, “पहले लक्ष्मी आई, अब सरस्वती भी आ गई!! आप दोनों के लिए बहुत-बहुत खुश हूं। परिवार में एक और नन्ही परी। भगवान उसे दुनिया का सारा प्यार और खुशियां दें।”
Bollywood Stars On Second Baby Of DeepVeer: बॉलीवुड सितारों ने बरसाया प्यार
View this post on Instagram
रणवीर और दीपिका की इस खुशी में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे भी शामिल हुए। विक्की कौशल ने उन्हें बधाई देते हुए लिखा, “भगवान आशीर्वाद दें! बधाई हो।” वहीं आलिया भट्ट ने लाल दिल, नजर से बचाने वाले और बाकी इमोजी के जरिए अपनी खुशी जाहिर की। इसी के साथ कृति सैनन ने कपल को बधाई देते हुए लिखा कि ‘दुआ को अब एक छोटी बहन मिल गई है और यह परिवार के लिए एक बहुत बड़ा आशीर्वाद है।’
वहीं दिग्गज एक्टर अनिल कपूर ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा कि, “बधाई हो, लड़कियां सबसे अच्छी होती हैं।” रितेश देशमुख, सोनम कपूर और आयुष्मान खुराना समेत कई बाकी सितारों ने भी कमेंट सेक्शन में रणवीर और दीपिका को शुभकामनाएं दीं।
बेटी के जन्म से पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे कपल

आपको बता दें कि बेटी के जन्म से ठीक एक दिन पहले रणवीर और दीपिका मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे। दोनों ने वहां भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया था। वहीं खास बात यह है कि अपनी पहली बेटी के जन्म से पहले भी कपल ने सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की थी।
अप्रैल में की थी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट
View this post on Instagram
रणवीर और दीपिका ने इसी साल अप्रैल में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी फैंस के साथ शेयर की थी। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें उनकी बेटी दुआ प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़े नजर आई थी। अब परिवार में एक और नन्ही परी के आने से रणवीर और दीपिका बेहद खुश हैं। फैंस भी सोशल मीडिया पर लगातार कपल और उनकी दोनों बेटियों के लिए प्यार और आशीर्वाद भेज रहे हैं।
2018 में हुई थी शादी

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद नवंबर 2018 में शादी की थी। दोनों ने इटली के लेक कोमो में करीबी लोगों की मौजूदगी में ग्रैंड लेकिन पर्सनल फंक्शन में सात फेरे लिए थे। इसके करीब छह साल बाद, 8 सितंबर 2024 को दोनों पहली बार माता-पिता बने थे। अब 19 सितंबर 2026 को उनके परिवार में दूसरी बेटी के आने से यह परिवार और भी बड़ा हो गया है।


Download Android App
Download iOS App




